Indian Politice

 
 

सामाजिक न्याय के साथ विकास और अब गोवार-भूमिहार की सरकार

सामाजिक न्याय, न्याय के साथ विकास और अब गोवार-भूमिहार की सरकार ————– वीरेंद्र यादव —————— राजनीति में जनता के साथ कम्यूनिकेट करने में मुहावरों और नारों की बड़ी भूमिका रही है। समाजवादी आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत नारा ही हुआ करते थे। पूर्व केंद्रीय मं‍त्री देवेंद्र प्रसाद यादव हैं। उनके कार्यालय में नारों की लिस्ट ही टंगी हुई है। 1990 के बाद बिहार में गैरसवर्ण सत्ता का दौर शुरू हुआ। इसमें सामाजिक न्याय का नारा खूब बुंलद हुआ। नीतीश कुमार ने गैरयादव पिछड़ों की गोलबंदी शुरू की और यादवों कोRead More


वर्चुअल रैलियों से बदल जाएगी चुनावी बिहार की राजनीतिक तस्वीर

सोशल मीडिया पर नेता बढ़ा रहे फॉलोवर्स पटना, रमण शुक्ला। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव इस बार कई मायने में नई इबारत लिखेगा। वर्चुअल रैली बिहार के लिए नई है। बिहार में पहली बार इसका व्यापक प्रयोग होने की उम्मीद है। यानी इस बार पारंपरिक रैलियां कम हो जाएंगी। चुनावी साल में गांधी मैदान में सभी दलों की अलग-अलग कम से कम पांच बड़ी चुनावी रैलियां होती हैं। लेकिन इस बार शायद नहीं होंगी। पार्टियों का खर्च घटेगा। बांस-बल्ली, टेंट, गाड़ी, लाउडस्पीकर, पर्चे, बैनर, पोस्टर के खर्चेRead More


बिहार में यूं ही नहीं सता रही राजनीतिक दलों को मजदूरों की चिंता

20 लाख प्रवासी बन सकते हैं नए वोटर पटना,हिन्दुस्तान से साभार। कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान बिहार में अबतक करीब 25 लाख प्रवासी लौट चुके हैं। इनमें 15 लाख से अधिक प्रवासी क्वारंटीइन सेंटरों में ही रह चुके हैं। इनके अतिरिक्त बिहार में पैदल, बस और अन्य साधनों से भी लौटने का सिलसिला लंबे समय तक जारी था। इनमें मतदाता बनने की योग्यता रखने वाले 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी शामिल थे। इसलिए 20 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकते हैं। इनमेंRead More


क्या गोपालगंज में क्रिमिनलों के एक गैंग को वाकओवर दे रही एसटीफ की कार्रवाई

एसटीएफ के निशाने पर आए मुन्ना तिवारी व शंभू मिश्रा हत्याकांड के आरोपित बिहार कथा न्यूज नेटवर्क, गोपालगंज : इन दिनों जिस तरह से गोपालगंज अपराध को लेकर सुर्खियों में हैं, उसको लेकर भविष्य के संकेत कुछ ठीक नहीं लग रह रहे हैं. रूपंचक नरसंहार के बाद जिस तरह से राजनीतिक महकमें में हलचल तेज हैं, उसके दबाव में पुलिस की कार्रवाई भी तेज हो गई है, लेकिन नतीजे ठोक नहीं आ रहे रहे हैं. जिस तरह से पुलिस की धरपकड अभियान चल रहा है, उसमें एक गैस के सफायाRead More


अपराधिक कुंडली बताकर तेजस्वी यादव ने दबोचा माफिया अमरेंद्र पांडे की गर्दन

तेजस्वी यादव ने दबोचा माफिया अमरेंद्र पांडे की गर्दन बिहार कथा, पटना।तेजस्वी यादव ने आज सुबह हुई प्रेस वार्ता में जेडीयू विधायक अमरेन्द्र पांडे के विरुद्ध साक्ष्य के साथ Video दिखाए। प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु:- 1. गोपालगंज के व्यवसायी रामाश्रय सिंह कुशवाहा का एक साल पहले मर्डर हुआ हुआ था लेकिन अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई। वीडियों में रामाश्रय सिंह कुशवाहा के भाई अपनी व्यथा और आपबीती सुना रहे है। 2. बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव कुमार उपाध्याय ने आरोप लगाया था कि जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय उन्हेंRead More


नियोजित शिक्षक करेंगे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार, टेंशन में नीतीश

नियोजित शिक्षकों ने नीतीश के नाक में किया दम, कहा- अब होगा विधान सभा चुनाव का बहिष्कार बिहार के नियोजित शिक्षकों का हड़ताल गुरुवार को 25वें दिन भी जारी है. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर हड़ताली शिक्षकों द्वारा बिहार के लगभग सभी जिलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के पुतले फूं’के जा रहे हैं. शिक्षकों और सरकार के बीच टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेगुसराय, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबन, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया ,कटिहार सहित सभी जिलोंRead More


10 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले 14 विधायकों में 6 यादव व 4 भूमिहार

बिहार की राजनीति : धन की दौड़ में यादव विधायक सबसे आगे बिहार विधान सभा के 162 विधायकों की संपत्ति एक करोड़ से अधिक वीरेंद्र यादव.पटना. बिहार विधान सभा के 162 विधायकों की संपत्ति एक करोड़ से अधिक है। अपनी सं‍पत्ति की घोषणा खुद विधायकों ने अपने शपथ पत्र में दर्ज की थी। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने 2015 में चुनाव परिणाम के बाद अपनी रिपोर्ट जारी की थी। नामांकन के समय सभी विधायकों की संपत्ति का ब्यौरा ‘वीरेंद्र यादव न्यूज’ के मार्च अंक में पढ़ सकते हैं। एडीआरRead More


अब विधान परिषद में भी सवर्ण को थोपेगी भाजपा !

वीरेंद्र यादव  राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने भूमिहार विवेक ठाकुर को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। विवेक ठाकुर वर्तमान सांसद सीपी ठाकुर के पुत्र हैं। विवेक एक वर्ष के लिए विधान पार्षद भी रह चुके हैं। 2015 में भाजपा ने उन्हें ब्रह्मपुर से विधान सभा का टिकट दिया था और विवेक को राजद के शंभु यादव ने पराजित कर दिया था। जदयू ने हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को फिर से उम्मीदवार बनाया है। अगले महीने विधान परिषद के विधान सभा कोटे की 9 सीटों के लिए चुनावRead More


हथुआ में खुलेगा लड़कियों की प्रतिभा निखारने का केंद्र

– पढाई के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वप्रेरित होने के सीखाएं जाएंगे गुर – स्मार्ट डिजिटल क्लास से होगी छात्राओं की पर्सनालिटी का निखार संवाददाता. हथुआ/ गोपालगंज. हथुआ में हाई स्कूल व इंटर तक की छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए केवल लड़कियों के लिए एक कोचिंग संस्थान जल्द ही खोला जाएगा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इसकी घोषणा करते हुए सुनीता स्वेदश ने कहा कि बेटियां अपने माता—पिता के लिए परी जैसी होती हैं. कल्पना की दुनिया की परियां बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती हैं. उनकेRead More


बिहार जीतने का गुरुमंत्र देंगे जेपी नड्डा

भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र देने आएंगे बिहार पटना। चुनावी मैदान में फतह हासिल करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। राजगीर में प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में भाजपा अध्यक्ष 22 मार्च को बिहार आ सकते हैं। बिहार भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। बिहार भाजपा के वरीय नेताओं के अनुसार राजगीर में तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर 20 मार्च को शुरू होगा। 22 मार्च को इसका समापन होनाRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com