Bihar

 
 

क्या बिना शारीरिक दण्ड के शिक्षा संभव नहीं भारत में!

क्या बिना मारे नहीं पढ़ा सकता शंभुआ! बोधिसत्व मेरे एक अध्यापक थे शंभु नाथ दुबे। वे हमारे गांव के प्रायमरी में पढ़ाते थे। उनका गांव भी एक गांव छोड़ कर पड़ता था। वे हरीपट्टी के हम भिखारी राम पुर के बीच में एक गांव था बनकट। वह भूगोल नहीं बदला है। अब वे शंभु नाथ दुबे गुरुजी शरीर में नहीं हैं। लेकिन मन में हैं! उनकी अकसर याद आती है। वैसे तो अनेक अध्यापक याद आते है लेकिन उनकी याद एक दो विशेष कारणों से आती है! शंभु नाथ दुबेRead More


डॉन आनंदमोहन की रिहाई, बिहार में दलित राजनीति और घड़ियाली आंसुओं की बाढ़

डॉन आनंदमोहन की रिहाई, बिहार में दलित राजनीति और घड़ियाली आंसुओं की बाढ़ संजीव चंदन कभी राजपूत ऑयकन की तरह प्रजेक्ट किये गये बंदूक धारी, डॉन आनंद मोहन ने आंध्रप्रदेश से आने वाले बिहार कैडर के दलित आईएएस जी कृष्णय्या की हत्या के अपराध की सजा 14 सालों तक जेल में रहकर काटी। आनंद मोहन ने एक रिकॉर्ड कायम किया। पटना हाईकोर्ट से मौत की सजा कन्फर्म पाकर वह देश का पहला राजनेता बना, जिसे मौत की सजा सुनाई गयी हो। बाद में मौत की सजा को सुप्रीम कोर्ट नेRead More


ऊधो मोहि ब्रज बिसरत नाही

ऊधो मोहि ब्रज बिसरत नाही पंडित अनूप चौबे कंस वध के बाद मथुरा में पहली बार रंगोत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है। चारो ओर गीत, ढप, झांझर, और उल्लास का शोर है। निर्द्वन्द्व और अभय के वातावरण में पौधे प्राणी मानव आज खुलकर उत्सव मना रहे पर कृष्ण यमुना के इस पार खड़े होकर उस पार निरंतर निहारे ही जा रहे हैं। ‘उस पार क्या देख रहे हो मित्र? होली नही खेलोगे?’ उद्धव ने कन्हैया कर कंधे पर हाथ रखा। ‘किंचित अब नही मित्र। मेरी होली तो मेरी बांसुरीRead More


`चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`

संजय स्वदेश के प्रभातफेरी में पब्लिक से हो रहा है सीधा संवाद मिल रहा है लोगों को भरपूर प्यार, दुलार और आशीर्वाद हथुआ नगर पंचायत में सही और योग्य अध्यक्ष चुनने के लिए जनता को किया जा रहा जागरूक संवाददाता हथुआ। ऐ चाची, ऐ चाचा, सुनी, चुनाव आइलबा, सब लोग मीठ मीठ बोली, हमहू मीठ मीठ बोलतानी, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा। सही आदमी चुनेब तबेनू ठीक से काम कोई। सही आदमी ना चुनला के नतीजा रहला कि इ रउरा गली के सड़क खराब बा, कोहू पूछेवाला नहीं है।`  कुछ इसी अंदाजRead More


राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश

संजय स्वदेश के प्रभातफेरी में गरीब लोग गिना रहे हैं अपनी समस्या सही और सच्चे उम्मीदवार को चुनने के लिए जन संवाद संवाददाता। हथुआ/गोपालगंज। जनजागरण संघ के संयोजक संजय स्वदेश की ओर से निकली प्रभातफेरी में नया बाजार और छोटा कोइरौली क्षेत्र का भ्रमण किया गया। संजय स्वदेश की टीम के सदस्यों ने गली गली जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान अनेक लोगों ने अपनी समस्याएं गिनाई। एक गरीब महीला ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर अपनी समस्या बताई। इस पर हथुआ नगर पंचायत के भावी अध्यक्ष प्रत्याशी संजयRead More


1600 किलोमीटर दूर से सात फेरे लेने आया दूल्हा, मांग भराने के बाद भाग गई दुल्हन

1600 किलोमीटर दूर से सात फेरे लेने आया दूल्हा, मांग भराने के बाद भाग गई दुल्हन सुल्तानगंज, संवाद सूत्र। राजस्थान के रायपुर एक व्यक्ति को उसकी शादी कराने के नाम पर सुल्तानगंज के लोगों ने जमकर ठगा। लड़की वाले गरीब हैं यह कहकर इस बात पर राजी करा लिया कि लड़की पक्ष के खर्च को भी लड़के वाले वहन करेंगे। शनिवार को दूल्हा कुछ लोगों को बरात लेकर आ गया तो यहां उसे मंडप नहीं दिखा। दूल्हे को दिलाशा दी गई कि अब शादी जमालपुर के एक मंदिर में कराRead More


लोकतंत्र ही नहीं मानवाधिकार की जननी भी है बिहार

अशोक का शासनादेश पहला ऐतिहासिक प्रमाण पटना, अमित आलोक। बिहार ने विश्व को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया तो मानवाधिकार का पहला संदेश भी दिया। सम्राट अशोक का शासनादेश विश्व में मानवाधिकार का पहला उद्घोष था। अशोक ने इसे अपने साम्राज्य में लागू किया। हमारे संविधान के मूलभूत अधिकार व कर्तव्य तथा नीति निर्देशक तत्व भी इससे प्रेरित हैं। अशोक के शासन में मानवाधिकारों की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृत्यु्दंड पाए कैदियों को भी सजा के पहले तीन दिन का अवकाश दिया जाता था, ताकिRead More


मोबाइल पर अवांछित कॉल और मैसेज से हो रही ठगी : संजय स्वदेश

अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें टेलिकॉम उपभोक्ता भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण की ओर से टेलिकॉम सेवाओं के ग्राहकों के लिए महिला शिशु कल्याण संस्थान के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बिहार कथा, मीरगंज. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण(ट्राई) की ओर से टेलिकॉम सेवाओं के ग्राहकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम में एक आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रिसोर्स पर्सन संजय स्वदेश ने मोबाईल सेवाओं में उपभोक्ता के अधिकारों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि अनेक कंपनियां अवांछित कॉल और मैसेज कर उपभोक्ताओं को परेशान करती हैं. कई बार इससेRead More


बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!

बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव? निशाने पर ऐसी महिलाएं, जिनके पति हैं परदेसी भागलपुर: बिहार में लगभग हर महीने एक अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तैरने लगता है। हाल ही में भागलपुर जिले से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें चौंकाने वाली बात ये रही कि दो महिलाओं के साथ एक ही आदमी ने अवैध संबंध स्थापित किया और इसकी तस्वीरें प्रोफेशनल तरीके से अपने मोबाइल फोन में कैद की। महिलाओं की उम्र 35+ रही। दोनों के क्रमशः तीन और चार बच्चे भी हैं। वायरल वीडियो किसी पोर्न वीडियोRead More


नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी जमी तो बिहार में भाजपा का रास्ता नहीं होगा आसान

लालू का साथ बदल देता है सियासी समीकरण अरविंद शर्मा, पटना(jagran.com) । नीतीश कुमार के एनडीए से अलग हो जाने के बाद बिहार में भाजपा अकेली पड़ गई है, जबकि दूसरी ओर सात दलों का गठबंधन है। सत्ता की हनक है और वोट बैंक भी। अगर इस गठबंधन में कोई दरार नहीं आई और सहज तरीके से दोस्ती चलती रही तो भाजपा के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं होगा। पिछले तीन दशकों से बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के कंधे की सवारी करती आ रही थी। इस प्रयास मेंRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com