अब विधान परिषद में भी सवर्ण को थोपेगी भाजपा !

वीरेंद्र यादव 
राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने भूमिहार विवेक ठाकुर को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। विवेक ठाकुर वर्तमान सांसद सीपी ठाकुर के पुत्र हैं। विवेक एक वर्ष के लिए विधान पार्षद भी रह चुके हैं। 2015 में भाजपा ने उन्हें ब्रह्मपुर से विधान सभा का टिकट दिया था और विवेक को राजद के शंभु यादव ने पराजित कर दिया था। जदयू ने हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को फिर से उम्मीदवार बनाया है।
अगले महीने विधान परिषद के विधान सभा कोटे की 9 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इसमें विधायकों की संख्या के आधार पर राजद और जदयू को 3-3, भाजपा को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिलेगी। अभी भाजपा के तीन विधायक हैं। इसमें दो भूमिहार और एक कायस्थ हैं। भाजपा के रिटायर हो रहे दो सांसदों में एक कायस्थ और दूसरे भूमिहार हैं। राज्य सभा में भाजपा ने भूमिहार को भेज दिया।
अब सवाल उठता है कि क्या भाजपा विधान परिषद में भी सवर्णों को ही भेजेगी। अभी तीनों सीटों पर सवर्ण ही हैं। राधामोहन शर्मा और कृष्ण कुमार सिंह भूमिहार तथा संजय मयूख कायस्थ हैं। फिलहाल भाजपा दो विधान पार्षद भेजने में सक्षम है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि भाजपा विधान परिषद में भी फिर कायस्थ और भूमिहार का भेजेगी। सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर के राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद रिटायर हो रहे सांसद आरके सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा विधान परिषद में दावेदारी ठोक सकते हैं। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार भी परिषद के दावेदार हैं। वे जाति के भूमिहार और पेशे से पत्रकार रहे हैं।
भाजपा में पिछड़ी जाति के कई नेता विधान परिषद के लिए लाइन लगाये खड़ा हैं। इसमें कई बनिया भी हैं। अब देखना है कि बी थ्री यानी बनिया, ब्राह्मण और भूमिहार की पार्टी में किसी गैरसवर्ण को मौका मिलता है या पार्टी फिर सवर्णों को थोप देगी।
https://www.facebook.com/kumarbypatna






Related News

  • मोदी को कितनी टक्कर देगा विपक्ष का इंडिया
  • राजद व जदयू के 49 कार्यकर्ताओं को मिला एक-एक करोड़ का ‘अनुकंपा पैकेज’
  • डॉन आनंदमोहन की रिहाई, बिहार में दलित राजनीति और घड़ियाली आंसुओं की बाढ़
  • ‘नीतीश कुमार ही नहीं चाहते कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, वे बस इस मुद्दे पर राजनीति करते हैं’
  • दाल-भात-चोखा खाकर सो रहे हैं तो बिहार कैसे सुधरेगा ?
  • जदयू की जंबो टीम, पिछड़ा और अति पिछड़ा पर दांव
  • भाजपा के लिए ‘वोट बाजार’ नहीं हैं जगदेव प्रसाद
  • नड्डा-धूमल-ठाकुर ने हिमाचल में बीजेपी की लुटिया कैसे डुबोई
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com