बिहार कथा
शोषण के विरूद्ध बुलंद आवाज है जगदेव बाबु के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : संजय स्वदेश
पुण्यतिथि पर याद किये गए बाबु जगदेव प्रसाद बिहार कथा , हथुआ, गोपालगंज। शहीद जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर हथुआ में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. हथुआ के अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की मूर्ति परिसर में आयोजित श्रद्धाजलि सभा में अनेक लोगों ने हिस्सा लिया और बाबु जगदेव प्रसाद के जीवन प्रसंग पर चर्चा की. विषय प्रवेश भाषण आंबेकर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार राम ने दिया. शिक्षक शशिभूषण भारती ने बाबु जगदेव प्रसाद के संघर्ष के उद्देश्यों को आगे बढ़ने की बात की. सचिन कुशवाहा ने उनके जीवनRead More
सुशील मोदी ने संकेतों में नीतीश कुमार को घेरा
बिहार में नीतीश सरकार के चार साल पर सुशील मोदी ने उठाए सवाल; बोले- मतभेद हैं, पर पूरा होगा कार्यकाल पटना. Bihar Politics: बिहार की सरकार (Bihar Government) में लगातार 16 साल से नेतृत्वकर्ता की भूमिका में शामिल जदयू (JDU) मानता है कि नीतीश सरकार (Bihar CM Nitish Kumar) में लगातार ही राज्य का विकास हुआ है, हालांकि गठबंधन में बड़ा सहयोगी भाजपा ऐसा नहीं मानती। भाजपा के नेता गाहे-बगाहे इस बाबत अलग राय जताते रहे हैं। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा (BJP) के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदीRead More
रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
अजित कुमार पांडेय, मोहनियां (भभुआ)। रिश्तों के खून से बर्बादी की कहानी लिखी जा रही है। इससे रिश्ते तार तार हो रहे हैं। परिवार तबाह हो रहे हैं। रिश्तों के खून से शर्मसार होती मानवता जनमानस को झकझोर रही है। सगा ही अपनों के साथ दगा कर रहा है। अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए हैं। जब घर में ही आदमी सुरक्षित नहीं है तो कहां सुरक्षित रहेगा। यह बड़ा सवाल है। हत्या के बाद मृत व्यक्तियों की आत्माएं खून करने वालों से यही सवाल करती होंगी।Read More
तेज प्रताप के तीखे तेवर, जगदानंद को शिशुपाल और संजय दुर्योधन
तेजस्वी यादव को बताया बच्चा पटना, लालू परिवार में सियासी संग्राम विराम होता नहीं दिख रहा है. तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) और तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अब खुलकर आमने-सामने आ गए हैं, हालांकि इसमें मोहरा जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) और संजय यादव (Sanjay Yadav) को बनाया जा रहा है. एक तरफ तेजस्वी इस तनातनी के बीच अपने पिता से मिलने दिल्ली चले गए हैं तो दूसरी तरफ तेज प्रताप ने पूरी तरह आरपार का एलान कर दिया है. तेज प्रताप ने तेजस्वी को बच्चा, जगदानंद सिंह को शिशुपालRead More
Raksha Bandhan 2021 : यह है रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
पटना. भाई-बहनों के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन 22 अगस्त यानी कल मनाया जाएगा। सावन पूर्णिमा को यह त्योहार देश-विदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। बाजारों में बहनें भाइयों के लिये राखी की खरीदारी करती दिख रही हैं। ज्योतिष और ग्रह नक्षत्रों के जानकार आचार्य पीके युग ने बताया कि इस बार सावन पूर्णिमा के दिन अमृत योग है। अमृत योग में रक्षाबंधन मनाने से भाई बहन दोनों को दीर्घायु की प्राप्ति होती है। श्रावण पूर्णिमा होने पर लोग घरों में इस दिन विशेष पूजा अर्चना करते हैं। बहनेंRead More
सिवान में बौराई सरयू नदी, उफान से उफान देख सहम रही पब्लिक
सिवान। सिवान के जिले के गुठनी, सिसवन और रघुनाथपुर समीप से प्रवाहित सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण क्षेत्र के किसान सहित ग्रामीण भयभीत हैं। दरौली और गुठनी में सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि सिसवन में कुछ कमी आई है लेकिन यहां खतरे से इन्कार नहीं किया गया है। बाढ़ विभाग के अनुसार बीते गुरुवार को दरौली में सरयू का जलस्तर 61.130 मीटर मापा गया। यहां खतरे का निशान मात्र 60.82 मीटर निर्धारित किया गया है। वहीं सिसवन में सरयू का जलस्तर 57.280 मीटर मापाRead More
बिहार की महिला किसानों ने छोटी सी बगिया से मिटाई पूरे गांव की भूख
पुष्यमित्र बिहार के जमुई जिले में एक ऐसा परिवार रहता है, जो हर साल हरियाली अमावस्या के दिन पौधे लगाता है। इस परिवार के बच्चे भी फूलों के पौधे लगाते हैं। पिछले कई सालों से यह परिवार इस परंपरा को निभाता चला आ रहा और अब इस घर का लगभग हर हिस्सा हरा-भरा हो गया है। द बेटर इंडिया ने हरियाली अमावस्या के दिन ही इस परिवार से बात-चीत की। जमुई के मोहनपुर गांव की रहने वाली संगीता देवी बताती हैं, “आज हरियाली अमावस्या थी, इस मौके पर मैंने अपनेRead More
लव जिहाद नहीं हैं तो कानून बनने से टेंशन क्यों ?
संजय तिवारी सोशल मीडिया पर कोई मुसलमान नहीं मिलेगा जो ईमानदारी से इस बात को स्वीकार करे कि लव जिहाद जैसी कोई बात भी होती है। लेकिन कोई सरकार अगर इसे रोकने के लिए कानून बना दे तो सब कानून को समाप्त करने के लिए कोर्ट कचहरी की शरण लेते हैं। लाखों रूपया खर्च करके हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में उस कानून को चुनौती देते हैं। क्यों भाई, जब लव जिहाद जैसी कोई बात है ही नहीं तो उसे रोकने के लिए बनने वाले कानून से सिर्फ मुसलमानों को हीRead More
कुशहा त्रासदी के तेरह साल और उसके सबक
पुष्यमित्र आज कुशहा त्रासदी के 13 साल हो गये। 2008 में आज के ही दिन नेपाल के कुशहा में पूरी की पूरी कोसी नदी तटबंध को तोड़ कर नये इलाके में बहने लगी थी। वह बाढ़ की सामान्य घटना नहीं थी। वह कोसी नदी की बगावत थी। वह तटबंधों के बीच नहीं बहना चाहती थी। उसने नया रास्ता चुन लिया था। पहले नदी भीमनगर से भपटियाही, नवहट्टा, महिषी, कोपरिया होते हुए खगड़िया जिले की सीमा को छूते हुए 70-80 डिग्री का कोण बनाती थी और फिर गंगा नदी के समानांतरRead More
रोबो जर्नलिज्म आज के मीडिया की हकीकत : शशि शेखर
मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में आईआईएमसी ने किए नए प्रयोग : प्रो. संजय द्विवेदी भारतीय जन संचार संस्थान में स्थापना दिवस व्याख्यान का आयोजन नई दिल्ली। ”रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के मीडिया की हकीकत है। तकनीक ने अब मीडिया को पूरी तरह बदल दिया है। तकनीकी क्षमता आज पत्रकारों की महत्वपूर्ण योग्यता है।” यह विचार हिन्दुस्तान समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री शशि शेखर ने मंगलवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष व्याख्यान में व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्थानRead More
