बिहार कथा

 

भारत के एक मदरसे से है तालिबान के वैचारिकता का आधार 

संजय तिवारी तालिबान ने युद्ध समाप्ति की घोषणा कर दिया है। बिना किसी खास विरोध के तालिबान के लड़ाके काबुल में प्रविष्ट हो गये और राष्ट्रपति सहित पूरा अफगान प्रशासन काबुल से भाग खड़ा हुआ। करीब 20 साल बाद अब काबुल पर तालिबान का दोबारा कब्जा हो गया है। लेकिन ये तालिबान हैं कौन? कहां से पैदा हुए? इनकी विचारधारा किस इस्लाम से प्रेरित है? तालिब का अर्थ होता है विद्यार्थी। तालिबान का अर्थ हुआ विद्यार्थियों का समूह। आज अफगानिस्तान में “विद्यार्थियों के जिस समूह” के कारण तालिबान चर्चा मेंRead More


शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब वैष्णो देवी की शरण में

पालकी में बैठ जयकारा लगाते पहुंचे मां के दरबार पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से सिवान के पूर्व सांसद रहे मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की एक तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में ओसामा पालकी में बैठे नजर आ रहे हैं। दरअसल ओसामा वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करने गए हैं। वहीं से उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो में ओसामा शहाब के दोस्त भी दिख रहे हैं। बता दें कि मो. शहाबुद्दीन के निधन के बाद से ही ओसामा शराब सक्रिय हो गएRead More


74 आजाद सालों का हासिल क्या काफी है?

डॉयचे वेले,दिल्ली भारत की स्वतंत्रता की 74वीं सालगिरह पर केंद्र सरकार की ओर से लगातार भारत में सुख और संपन्नता की तस्वीर पेश की जा रही है लेकिन देश अभी भी गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई के चंगुल से पूरी तरह बाहर नहीं निकला है.भारत की स्वतंत्रता की 74वीं सालगिरह पर केंद्र सरकार ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान शुरू किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बारे में एक कार्यक्रम में कहा, “आजादी की 75वीं सालगिरह ऐसी होगी जिसमें सनातन भारत के गौरव की झलक भी हो और आधुनिक भारतRead More


काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा

गोपालगंज। हथुआ थाना क्षेत्र के कपरपुरा गांव में एक घर व गोदाम में हथुआ डीएसपी नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर काजू फैक्ट्री की आड़ में नकली शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोदाम से 29 लीटर शराब, यूपी ब्रांड की शराब का रैपर, रैपर पैकेट, हाइलोजन स्टीकर, पैकिग व मिक्सर मशीन तथा भारी मात्रा में सैक्लेरम लैटीस होम्योपैथिक लिक्विड दवा बरामद की है। बताया जाता है कि हथुआ डीएसपी को सूचना मिलीRead More


यदि लापरवाही हुई, तो तीसरी लहर के लिए रहें तैयार

निशिकांत ठाकुर कोरोना के दैनिक संक्रमण में उतार चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भी स्वीकार कर रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी भी देश में है। कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। चिंता की बात यह भी है कि लोगों में लापरवाही भी देखी जा रही है। जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण दर कम हुआ है, वहां भीड़-भाड़ पहले जैसा हो गया है। लोग घूमने के लिए बेधड़क निकल रहे हैं। आजकल जिधर जाइए कोरोना की तीसरी लहर के समय पर बात हो रही है।Read More


बड़े बच्चों को कोविड की वैश्विक स्थिति के बारे में बताएं

– डॉ. राजेश सागर एम्स नई दिल्ली, सायक्रायट्रिक विभाग के प्रोफेसर और केन्द्रीय मेंटल हेल्थ आर्थोरिटी के सदस्य कोविड की वजह से लागू बंदी ने जहां छोटे बच्चों को मायूसी और तनाव दिया है वहीं बड़े बच्चे भी इसके प्रभाव से अछूते नहीं है। सामान्य पढ़ाई एक लंबा दौर देखने के बाद अचानक बच्चों को यह सुनने को मिल रहा है कि अभी उनकी बोर्ड परीक्षाएं नहीं होगीं, कुछ दिनों के लिए सरकार ने परिक्षाएं टाली, इस उम्र के अधिकांश बच्चे ऐसे भी हैं, जो सुनहरे भविष्य के लिए सपनेRead More


बिहार पंचायत चुनाव : EVM में प्रत्याशियों के नाम काले, हरे, नीले व लाल रंग में होंगे

पटना : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों को ईवीएम में इस्तेमाल होने वाले बैलेट पेपर की छपाई के निर्देश दिए हैं। आयोग के निर्देश के अनुसार सफेद कागज पर काले रंग से ग्राम पंचायत सदस्य का नाम प्रिंट रहेगा। इसी तरह मुखिया पद के उम्मीदवार का नाम सफेद कागज पर हरे रंग से दर्ज किया जाएगा। पंचायत समिति प्रत्याशियों की पहचान मतदाता सफेद कागज पर नीले रंग और पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी की पहचान सफेद रंग के कागज पर नीले रंग सेRead More


5 देशों में पहुंची झोपडे में रहनेवाली कलाकार की बांबू राखिया

चंद्रपुर. आप माने या न माने झुग्गी में दस बाई तेरह के किराए के झोपड़े में रहनेवाली बांस कारीगर की बांबू राखिया और अन्य कुछ कलाकृतियां दुनिया के ५ देशों में पहुंची है. बीते वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहना पा चुकी बांबू राखी इस वर्ष सीधे इंग्लैंड, स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस, नेदर्लांड और स्वीडन पहुंची है. हैरत की बात है कि दो वर्ष पूर्व इसी गरीब बांस कारीगर महिला को इजरायल के जेरुसलेम की एक बड़ी आर्ट स्कूल में वर्कशॉप लेने का निमंत्रण भी मिला था, पर आर्थिक कारणवश वह नहीं पहुंचRead More


बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट

मुजफ्फरपुर, जासं। पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना के रतन शायर गांव का अजय महतो नकली भारतीय नोट के धंधेबाज गिरोह का मास्टरमांइड है। वह नोट को स्कैन कर उसकी छपाई करता था। इस धंधे में उसकी पत्नी व दो पुत्र भी शामिल था। सीतामढ़ी के मेजरगंज निवासी अपने रिश्तेदार से भी नोटों की छपाई कराता था। नोट की छपाई के लिए विशेष कागज नेपाल से मंगाता था। उसके तार नेपाल के जाली नोट के धंधेबाजों से जुड़े हैं। शराब माफियाओं से गिरोह की मिलीभगत थी। पंचायत चुनाव में बड़ेRead More


पेगासस जासूसी मामले को समझना है तो यह पढें, सब समझ में आ जाएगा

पेगासस जासूसी मामला: वो सवाल जिनके जवाब अब तक नहीं मालूम बीबीसी हिंदी से साभार नई दिल्ली.21 जुलाई 2021. भारत सहित दुनियाभर में पेगासस स्पाईवेयर एक बार फिर चर्चा में हैं. इसराइल की सर्विलांस कंपनी एनएसओ ग्रुप के सॉफ्टवेयर पेगासस का इस्तेमाल कर कई पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं, मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के फ़ोन की जासूसी करने का दावा किया जा रहा है. 50 हज़ार नंबरों के एक बड़े डेटा बेस के लीक की पड़ताल द गार्डियन, वॉशिंगटन पोस्ट, द वायर, फ़्रंटलाइन, रेडियो फ़्रांस जैसे 16 मीडिया संस्थानों के पत्रकारोंRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com