Social Media

 
 

क्‍या भाजपा में भूमिहार पर भारी पड़ने लगे हैं यादव ?

वीरेंद्र यादव बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारी के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्‍या भाजपा में यादव भू‍मिहार पर भारी पड़ रहे हैं। क्‍या भाजपा में भूमिहार की तुलना में यादवों को प्राथमिकता दी जा रही है। पिछले विधान सभा चुनाव के आंकड़े यही बताते हैं कि भाजपा में यादवों को प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि भूमिहार की अनदेखी जैसी कोई बात नहीं रही है। पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा ने 21 यादव और 20 भूमिहार को टिकट दिया था। इसमें 6 यादव और 9Read More


विधान सभा चुनाव तय समय पर हो पायेगा ?

वीरेंद्र यादव. पटना। आज बिहार का सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्‍या विधान सभा चुनाव समय पर हो पायेगा ? वर्तमान विधान सभा का कार्यकाल 29 नवंबर तक है। इससे पहले चुनाव कराने की हरसंभव कोशिश चुनाव आयोग कर रहा है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी भी शुरू हो गयी है। आयोग निरंतर राजनीतिक दलों के साथ संपर्क में है और इसी महीने की 11 तारीख तक सुझाव भी मांगा है। उसने पार्टियों से कहा है कि वैश्विक महामारी के दौर में स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव कैसे संभव है। प्रचार-प्रसारRead More


23 में अकेले 12 मुसलमान विधायक हैं राजद में 18 सवर्ण और 5 हैं अतिपिछड़ा

 वीरेंद्र यादव, पटना 16वीं विधान सभा की अंतिम बैठक सोमवार को संपन्‍न हो गयी। अगली बैठक 17वीं विधान सभा के गठन के बाद होगी। वर्तमान विधान सभा का कार्यकाल 29 नवंबर तक है। चुनाव को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। यदि चुनाव नहीं हुआ तो 30 नवंबर को विधान सभा स्‍वत: भंग हो जाएगी। खैर। वर्तमान विधान सभा में मुसलमान विधायकों की संख्‍या 23 है। उनकी संख्‍या 2015 में 24 थी, लेकिन हाल ही महिषी के विधायक अब्‍दुल गफूर (पूर्व मंत्री) का निधन हो गया था।Read More


भाजपा को बदलनी होगी ‘यादव पॉलिसी’

वीरेंद्र यादव, पटना। बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने नये आधार विस्‍तार की रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। जदयू के साथ संबंधों को लेकर भी भाजपा बहुत आश्‍वस्‍त नहीं है। इसलिए भाजपा अपनी रणनीति में किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती है। इसी क्रम में भाजपा यादवों में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है। हालांकि भाजपा को अभी बहुत सफलता नहीं मिली है, लेकिन उम्‍मीदवारों के आधार पर सेंधमारी का प्रयास लगातार जारी है। वैसे हिंदुत्‍व के नाम पर भाजपा यादवों को जोड़नेRead More


‘पप्पू पांडे के पॉकेट का आदमी हैं हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह’

दलित ओबीसी जनजागरण संघ के संयोजक संजय स्वदेश ने हथुआ के विधायक को आरोपों से घेरा कहा – अपराधिक गतिविधियों से हथुआ की पब्लिक खौफ में और विधायक सत्ता की मलाई चांपने मस्त संवाददाता, गोपालगंज. हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह बाहुबली विधायक अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे के पॉकेट का आदमी हैं. यह यह आरोप लगाते हुए दलित ओबीसी जनजागरण संघ के संयोजक संजय स्वदेश ने कहा है कि अंदर ही अंदर पप्पू पांडे से मिल कर विधायक रामसेवक सिंह हथुआ की जनता में डर का माहौल बनाए हुए हैं. अपराधिकRead More


चुनाव आयोग अब भाजपा के लिए ‘लूटेगा’ बूथ ?

वीरेंद्र यादव  संविधान में निर्वाचन आयोग को शांतिपूर्ण और निष्‍पक्ष चुनाव का जिम्‍मा सौंपा गया है, लेकिन अब आयोग ने भाजपा के लिए बूथ ‘लूटने’ का सारा इंतजाम कर लिया है। पहले पार्टी समर्थक आपराधिक रूप से बूथ लूटने का काम करते थे और अब निर्वाचन आयोग संस्थागत रूप से बूथ लूटने कर इंतजाम कर लिया है। आयोग यह ‘पुनीत’ काम की शुरुआत भी बिहार से करेगा। निर्वाचन आयोग ने लोक प्रति‍निधित्‍व अधिनियम, 1951 की धारा 59 में नया प्रावधान किया है, जिसके तहत 65 वर्ष से अधिक के मतदाताRead More


लालू को गच्‍चा देने का तीन माह से चल रहा था खेल

राधाचरण से रणविजय तक ने राजद की टूट में दिया साथ पटना, अरविंद शर्मा। राजद के विधान पार्षदों के पाला बदलने की पटकथा तीन महीने पहले से ही लिखी जा रही थी। कहानी करीने से आगे बढ़ रही थी। राजद के आठ में से चार पार्षद तो आसानी से टूटने के लिए तैयार हो गए थे, किंतु इससे बात नहीं बनती। दो तिहाई के लिए पांच का आंकड़ा जरूरी था। इसलिए पांचवें को पटाने में थोड़ा वक्त लगा। ना-नुकूर में छठे पर भी डोरे डाले गए, किंतु उन्होंने वरिष्ठता औरRead More


160 सीटों पर खूंटा गाड़ेगा राजद, शेष सहयोगियों को

वीरेंद्र यादव, पटना। बिहार में नीतीश कुमार के कुनबे से खिलाफ तेजस्वी यादव का कुनबा होगा। दोनों ही नेताओं की छत्रछाया में सांस ले रहे दलों को गठबंधन कहना ही निरर्थक है। एनडीए में शामिल बिहार के तीनों दल बिहार में ही कथित तौर पर खुद को एनडीए कहते हैं, जबकि अन्य प्रदेशों में अपनी-अपनी दुकानदारी है। यही स्थिति तेजस्वी यादव के साथ खड़े दलों का है। बिहार के बाहर कोई तालमेल नहीं है। बिहार विधान सभा चुनाव में तेजस्वी यादव के कुनबे की बात करें तो कथित गठबंधन बनाने कीRead More


सामाजिक न्याय के साथ विकास और अब गोवार-भूमिहार की सरकार

सामाजिक न्याय, न्याय के साथ विकास और अब गोवार-भूमिहार की सरकार ————– वीरेंद्र यादव —————— राजनीति में जनता के साथ कम्यूनिकेट करने में मुहावरों और नारों की बड़ी भूमिका रही है। समाजवादी आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत नारा ही हुआ करते थे। पूर्व केंद्रीय मं‍त्री देवेंद्र प्रसाद यादव हैं। उनके कार्यालय में नारों की लिस्ट ही टंगी हुई है। 1990 के बाद बिहार में गैरसवर्ण सत्ता का दौर शुरू हुआ। इसमें सामाजिक न्याय का नारा खूब बुंलद हुआ। नीतीश कुमार ने गैरयादव पिछड़ों की गोलबंदी शुरू की और यादवों कोRead More


प्रेमिका का अश्लील वीडियो 300 पॉर्न साइट को बेचा

जनज्वार। नोएडा में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व प्रेमिका की अश्लील वीडियो और फोटो करीब 300 पॉर्न साइट को बेच दी। इसके अलावा आरोपी ने एक हजार पॉर्न साइट पर भी वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए। आरोपी ने पेटीएम के जरिए पॉर्न साइट से भुगतान लिया। नोएडा फेज तीन थाना पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा फेज तीन थानाक्षेत्र की सोसाइटी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि व्यक्ति द्वारा उनकी अश्लीलRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com