बिहार कथा
तैराकी में डंका बजाने वाला बिहार का लाल कानपुर में चला रहा चाय की दुकान
कुमार मृत्यंजय, संवाददाता. बिहार कथा. पटना। राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीत चुके बिहार का डंका बजाने वाले बिहार के लाल गोपाल यादव इन दिनों चाय की दुकान चलाकर गुजारा कर रहे हैं। गोपाल का कहना है कि उन्होंने नौकरी के लिए कई बार कोशिश की लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। जहां भी वह नौकरी के लिए गए घूस मांगी गई, इसके बाद उन्होंने थक हारकर चाय की दुकान खोल ली। गोपाल यादव ने खुद ही तैराकी में नाम कमाने का सपना नहीं देखा थाRead More
जानिए डॉ.आंबेडकर वकील थे तो भगत सिंह का केस क्यों नहीं लड़े?
सोशल मीडिया से साभार सोशल मीडिया पर अक्सर सवाल पूछा जाता है कि डॉ.आंबेडकर वकील थे तो भगत सिंह का केस क्यों नहीं लड़े? यह सवाल व्यंग, नफरत या आक्रोश अथवा जिज्ञासावश में पूछा जा सकता है। सवाल प्रथम दृष्टया उचित लगता है, परंतु अक्सर इसका मकसद दुष्प्रचार होता है। इसका सटिक जवाब जानने से पहले हमें हालातों को जानना होगा। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को फांसी दी गई थी। यह वह दौर था जब शूद्र-अतिशूद्र या यूं करे कि अंबेडकर जब स्कूल जाते थे तो उन्हें स्कूलRead More
पहली बार ‘रिश्वत’ देने बिहार आये थे अमित शाह !
—Offbeat story with Birendra Yadav — भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बिहार में पहला पदार्पण ‘रिश्वत’ देने के लिए हुआ था। 30-35 साल पहले अमित शाह पाईप का कारोबार करते थे। उसी दौरान पीएचइडी विभाग को उन्होंने पाईप की सप्लाई की थी, लेकिन पैसा फंस गया। पैसे की वूसली के लिए उन्होंने ‘कांग्रेसी शैली’ अपनायी और पैसा निकलवाने में सफल हुए। इसका खुलासा आज उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने किया। पटना के ज्ञान भवन में अमित शाह के जीवन पर प्रकाशित पुस्तक ‘अमित शाह और भाजपा की यात्रा’ परRead More
बिहार में ब्लॉक स्तर पर पार्टी में 50 परसेंट आरक्षण देगी राष्ट्रीय जनता दल!
बिहार में ब्लॉक स्तर पर पार्टी में 50 परसेंट आरक्षण देगी राष्ट्रीय जनता दल! विशेष संवाददाता, पटना. बिहार में राजद अपने राजनीतिक संरचना में एक बडा बदलाव करने जा रही है. पार्टी अब अपने संगठन के पदों में आरक्षण व्यवस्था लागू कर एक नया प्रयोग करेगी. भाजपा ने बिहार में अपने संगठन में यह सिस्टम लागू किया है. यदि जिले का अध्यक्ष जिस जाति समाज से हैं तो महासचिव उस जाति समाज से नहीं होगा. वही राजद जिस तरह से अपनी पार्टी में आरक्षण सिस्टम लागू करना चाहती है, उसमें ब्लॉकRead More
बिहार में 50 रुपए कमाने की लालच में युवाओं को नशेडी बनाने का काला धंधा!
बिहार में 50 रुपए कमाने की लालच में युवाओं को नशेडी बनाने का काला धंधा! पटना के पाटलिपुत्र एरिया में चल रहे अवैध कारोबार का पुलिस ने किया पर्दाफाश बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. पटना. पटना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के कालेकरनामे का पर्दाफाश किया है, जिससे सुन कर आप सन्न रह सकते हैं. यहां पचास रुपए का इंजेक्शन बेचने के चक्कर में युवाओं को नशेडी बनाने वाले गैंग का भंडाफोड हुआ है. पटना में युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले गिरोह सक्रिय हैं. जिसके सदस्य युवाओं को महजRead More
प्रदूषण के कारण बिहार के लोगों की औसत उम्र सात साल तक घटी
प्रदूषण के कारण बिहार के लोगों की औसत उम्र सात साल तक घटी बिहार कथा न्यूज नेटवर्क.पटना. बिहार में बढते प्रदूषण पर हुए एक रिसर्च रिपोर्ट बेहद चौकाने वाले हैं. भारी प्रदूषण के कारण बिहार के लोगों की औसत उम्र घट गई है. एपिक इंडिया और सीड्स के ज्वाइंट स्टडी में यह बात प्रमाणित हुई है कि पॉल्यूशन का यह लेवल करीब साढ़े सात साल तक औसतन उम्र घटा रहा है. पिछले दो-तीन दिनों से जो एयर क्वालिटी इंडेक्स का हाल है वह इसकी हकीकत बयां कर रहा है. सड़कों परRead More
मस्कट में काम करने वाले गोपालगंज के चार मजदूरों की मौत
गोपालगंज : ओमान के मस्कट में पाइपलाइन की एक परियोजना में सुरंग बनाने का काम कर रहे छह बिहारी मजदूरों की दबकर मौत हो गयी. यह हादसा रविवार की देर रात का है. मृतक मजदूरों में गोपालगंज के दो और सीवान के चार शामिल हैं. ओमान में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना मंगलवार को परिजनों को दी. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. ‘टाइम्स ऑफ ओमान’ के मुताबिक पाइपलाइन परियोजना के तहत सुरंग बनाने का काम चल रहा था. भारी बारिश के बीचRead More
गुरु नानक : नानक नाम जो ‘बो’ ले सो निहाल
सिखों के पहले गुरु नानक की 550 जयंती राकेश सैन नानक नाम मंत्र है जो बोले सो निहाल और जो ‘बो’ ले वो भी निहाल। बोले और ‘बो’ ले लगभग एक से उच्चारण वाले इस वाक्य में ऊपरी भेद है परंतु हैं परस्पर पूरक। ‘बो’ ले अर्थात बीज ले, जैसे किसान खेत में अन्न का एक दाना बीजता है और उससे उगने वाली बाली पर सौ-सौ दाने खिलते हैं और फिर वो सौ दाने अगले मौसम में हजारों व समय पा कर लाखों दानों में बदल जाते हैं। एक समयRead More
अयोध्या : संतों ने 2 तारीखें सुझाईं, संघ भी सहमत,राम मंदिर की नींव हिंदू नववर्ष या रामनवमी पर
विहिप नेताओं ने कहा- संतों द्वारा सुझाई गई तारीखों से बेहतर और कुछ नहीं है नई दिल्ली (संतोष कुमार). अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर के निर्माण को लेकर संत समाज ने दो तारीखें सुझाई हैं। अखिल भारतीय संत समिति ने सर्वसम्मति से कहा कि मंदिर की नींव हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) या भगवान राम के जन्मदिन (रामनवमी) को ही रखी जाए। पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है, जो 2020 में 25 मार्च से शुरू होगा।Read More
बैकुण्ठपुर-हकाम मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज
बैकुण्ठपुर-हकाम मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक के प्रभार नहीं देने पर जिलाधिकारी ने दिए कार्रवाई के आदेश बिहार कथा न्यूज़ नेटवर्क, गोपालगंज। हकाम मध्य विद्यालय पिछले काफी समय से चर्चे में रहा है,शारिरिक शिक्षक पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर सिंह ने अपने प्रभार के कार्यकाल में एक भवन का निर्माण कराया था, जिसमे निर्माण से पूर्व VSS की बैठक, टेंडर प्रक्रिया, तथा पूर्व से उस स्थल पर स्थित भवन जिसे तोड़ कर नए भवन बनाये जा रहे थे उसके अवशेष को शिक्षा समिति(सम्बन्धित) लोगो के समक्ष नीलाम कराना होता है जो किRead More
