बिहार कथा
सजा के बाद विधायकी गंवाने वाले बाहुबली अनंत सिंह की राजनीतिक विरासत कौन संभालेगा INSIDE STORY
बिहार विधानसभा से बर्खास्त हुए बाहुबली अनंत सिंह, सवाल यह कि अब कौन संभालेगा राजनीतिक विरासत …INSIDE STORY पटना. बिहार के मोकामा से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाहुबली विधायक रहे अनंत सिंह (Anant Singh) अब भूतपूर्व विधायक हो गए हैं। घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में एमपी- एमएलए कोर्ट ने उन्हें बीते 21 जून को 10 साल कैद की सजा दी। इस सजा के कारण बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) ने उन्हें बर्खास्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। अब बड़ा सवाल यह है किRead More
नीतीश से नराजगी के बीच मंत्री रामसूरत राय ने बंद किया मोबाइल, घर पहुंचे डिप्टी सीएम
मुजफ्फरपुर. बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय सीएम नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं। रामसूरत राय की नाराजगी का आलम यह है कि उन्होंने पद छोड़ने तक की पेशकश कर दी है। सीएम ऑफिस के एक निर्णय से खफा रामसूरत राय यह भी कहने से गुरेज नहीं करते कि उनके विभाग में माफिया का राज है। वे सीएम के कान भर रहे हैं। रामसूरत राय ने जनता दरबार लगाकर लोगों के मुलाकात करने का अपना कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया है। पटना छोड़कर वे अपने मुजफ्फरपुरRead More
दुल्हे को दिव्यांग देख दुल्हन ने कहा- मैं ससुराल नहीं जाऊंगी; दूल्हे ने लगाई गुहार, कहा- मुझे मेरी बीवी दिलाओ…
बिहार कथा. नालंदा.बिहार के नालंदा जिले में शादी की सारी रस्में हो जाने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन का कहना है कि दूल्हा दिव्यांग है, इसलिए वो ससुराल नहीं जाएगी। वहीं दूल्हे ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। दूल्हे का कहना है कि शादी के बाद उसे दिव्यांग साबित किया गया है। गांव में बदनामी हो रही है। अब उसे अपनी दुल्हन को साथ ले जाना है। जानकारी के अनुसार नूरसराय थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के निवासी मनोजRead More
सामान्य प्रसव करना ही मेरी प्रथम प्राथमिकता : डॉ मनीषा
सामान्य प्रसव करना ही मेरी प्रथम प्राथमिकता : डॉ मनीषा गरीब व असहाय मरीजों को ईलाज में 25 प्रतिशत की मिलेगी छूट भ्रूण हत्या रोकने के उद्देश्य से बेटी के जन्म पर दी जाएगी प्रोत्साहन राशि Biharkatha.Com गोपालगंज. जिले में स्वास्थ्य शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली समाजसेवी संस्था तपस्या फाउंडेशन द्वारा संचालित होने वाले तपस्या होपवेल हॉस्पिटल में की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की चिकित्सक डॉ मनीषा का कहना है कि तपस्या होपवेल हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव कराना ही मेरे अस्पताल प्रबंधन काRead More
बेटी ने हीरे की अंगूठी देकर कराई पूर्व विधायक बाप ही हत्या
बेटी ने हीरे की अंगूठी देकर कराई पूर्व विधायक बाप ही हत्या ‘बचपन के प्यार’ में रुकावट पर कन्हैया सिंह को खौफनाक सजा जमशेदपुर. जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर निवासी पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या सगी बेटी अपर्णा सिंह ने ही करायी थी। प्रेम में बाधा बने पिता को हटाने के लिए अपर्णा ने सुपारी में अपनी हीरे की अंगूठी दे डाली थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपर्णा सिंह, उसके ब्वॉयफ्रेंड राजवीर सिंह और सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस के अध्यक्ष छोटरायRead More
भाजपा में नहीं मिला भाव तो आरसीपी ने बनाया ये पॉलिटिकल प्लान
केंद्रीय मंत्री पद छोड़ने के बाद बोले आरसीपी सिंह- युवाओं को ट्रेनिंग दूंगा, JDU को मजबूत करूंगा पटना. केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आरसीपी सिंह ने कहा कि वे जेडीयू को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे। युवाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाएंगे। आरसीपी सिंह से कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू को और आगे ले जाने का काम करेंगे। पटना पहुंचे आरसीपी सिंह गुरुवार को एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों से गिर गए। उनसेRead More
भादो बाद होगा बिहार में नगर निकाय चुनाव
बिहार में नगर निकाय चुनाव होंगे जल्द, 29 अगस्त तक जारी होगी पोलिंग बूथ की लिस्ट पटना. बिहार में जल्द ही नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने वाला है। निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान केंद्रों का गठन किया जा रहा है। पोलिंग बूथों की लिस्ट 29 अगस्त तक जारी होने की संभावना है। इसके बाद चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक 18 जुलाई तक वोटर लिस्ट के अनुसार मतदाताओं की संख्या को ऑनलाइन अपडेट कर दिया जाएगा। उनके आधार पर बूथोंRead More
विधान मंडल: बेटा-दामाद, साला-बहनोई और भावह-भैंसूर की मंडली
विधान मंडल: बेटा-दामाद, साला-बहनोई और भावह-भैंसूर की मंडली — वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ संसदीय पत्रकार, पटना — birendrayadavnews.com बिहार विधान मंडल रिश्तों का पंडाल है, राजनीति का बाजार है और कुर्सी की दुकान है। राजनीति की अंतिम यात्रा का नाम ‘कुर्सी’ है। हर ईमानदार, बेईमान, ठेकेदार, बालू-छड़-दवा का दुकानदार की सद्गति और अंतिम यात्रा का पड़ाव है विधानमंडल। हर व्यक्ति सदन की यात्रा करना चाहता है। पहले लोग पैसा कमाकर दामाद खरीदना चाहते हैं और अब पैसे से सदन की सदस्यता खरीदना चाहते हैं। हम बाजार के फेर में पड़ने केRead More
आर्थिक तबाही के बीच मस्त मौला बना हुआ है भारत
आर्थिक तबाही के बीच मस्त मौला बना हुआ है भारत रविश कुमार टर्की की मुद्रा लीरा जीरा हो गई है।।डॉलर को सामने देखते ही कांपने लग जाती है। वहां की महंगाई ने छप्पर फाड़ने के बाद आसमान भी नहीं छोड़ा और अब अंतरिक्ष की तरफ निकल गई है। मुद्रा स्फीति की दर 80 प्रतिशत हो गई है। इस्तांबुल राजधानी है। इसके मेयर विपक्ष के नेता हैं। वे चीख रहे हैं कि अर्दोगन ने अपने बिज़नेस मित्रों को फायदा पहुंचा रहे हैं। मुद्रा स्फीति को रोकने के लिए ब्याज़ दरों मेंRead More
कोविड काल के अनुभव और भविष्य की चिकित्सा पद्धतियां विषय महामंथन
–एम्स नई दिल्ली की डॉ. उमा कुमार को मिला डॉ. के.के. अग्रवाल स्वस्थ भारत उत्कृष्ट चिकित्सक सम्मान -डॉ. सोनल गोयल और डॉ. शैलेन्द्र को स्वस्थ भारत स्वास्थ्य दूत दंपत्ति सम्मान, देश के 15 चिकित्सक हुए स्वस्थ भारत स्वास्थ्य दूत से सम्मानित – रंग समीक्षक, लेखक अनिल गोयल की पुस्तक ‘कही खुलता कोई झरोखा’ का हुआ लोकार्पण विस्फोट न्यूज़ नेटवर्क, नई दिल्ली। स्वास्थ्य एडवोकेसी के क्षेत्र में विगत 8 वर्षों से काम कर रही संस्था स्वस्थ भारत इस वर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश के सेवाभावी चिकित्सकों को तीनRead More
