प्रशासन अभियान चलाता रहा और बाढ़ से मर गए 89 लोग

flood1_biharबिहार में बाढ़ अब तक 33 लाख लोग प्रभावित 

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क
पटना। बिहार में बाढ़ के कारण आज 25 और लोगों की मौत के साथ ही अभी तक 89 लोगों की बाढ़ से मौत हो चुकी है जबकि 14 जिले के 33 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बयान में कहा कि बाढ़ से प्रभावित जिलों में सारण नवीनतम जिला है। इसने कहा कि बाढ़ से सर्वाधिक मौत पूर्णिया :26: में हुई है। इसके बाद अररिया में 21, कटिहार में 15, सुपौल में आठ और किशनगंज में पांच लोगों की बाढ़ से मौत हुई है। बयान में कहा गया है कि मधेपुरा और गोपालगंज में चार-चार लोगों की, दरभंगा में तीन और सहरसा, मुजफ्फरपुर तथा सारण में एक-एक व्यक्ति की बाढ़ से मौत हुई है। महानंदा, बखरा, कंकई, परमार, कोसी और अन्य नदियोंं के कारण पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, सुपौल, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण और मुजफ्फरपुर जिले जलमग्न हुए हैं। हालिया खबरों के मुताबिक कहलगांव :भागलपुर: में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है जबकि सिवान जिले में घाघरा नदी कुछ जगहों पर खतरे के निशान के ऊपर है। खगड़िया में बूढ़ी गंडक भी खतरे के निशान के ऊपर है जबकि कोसी नदी खगड़िया और कटिहार जिले में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

गोपालगंज में बाढ़ का हाल : नेता हवा में हाल जान रहे, प्रशासन सूखी सड़क पर घूम कर चला जाता है

 

कम पड़ी सरकार की तैयारी, बिहार में बाढ़ से अबतक 26 की मौत,22 लाख लोग प्रभावित,बाढ़ में सेल्फी और दौरे का ट्रेंड

 

गोपालगंज : पांच दिनों से बाढ़ में फंसे लोग दाने-दाने को मुहताज





Related News

  • ‘जो शराब पीयेगा वो तो मरेगा ही, कोई नई बात नहीं है’
  • 25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा
  • बुढ़ी काली मंदिर किशनगंज : कुंवारे लड़के-लड़की को करना होता है यहां ये काम
  • बिहार में जल्‍द शुरू होगा प्रोपर्टी सर्वे; एक-एक घर, मार्केट का बनेगा रिकार्ड
  • भारतीयता मनुष्‍य बनाने की है प्रक्रिया : प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल
  • गोपालगंज की हर पंचायत में जन सहयोग से पुस्कालय खोलने की प्रशासन की सकारात्मक पहल
  • अनुकंपा नौकरी में दूसरी पत्नी के बेटे को भी मिल सकती है नौकरी, लेकिन यह है शर्त
  • भादो बाद होगा बिहार में नगर निकाय चुनाव
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com