25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा

25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा : संजय स्वदेश

हथुआ में मनी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

हथुआ। जनजागरण संघ की ओर से गांधी आश्रम परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई. इस मौके पर जनजागरण संघ के संयोजक संजय स्वदेश ने कहा कि बिरसा मुंडा 25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले एक आदिवासी योद्धा थे. इतनी सी उम्र में अपने लोगों के लिए आदिवासियत के लिए, जल जंगल और ज़मीन के लिए उठ खड़े होने का जज़्बा कितनों में होता है और वो भी उस समय जब देश पर अंग्रेजों की हुकूमत थी.
इस मौके पर सपना कुमारी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपनी धरती की आबरु के ख़ातिर उन्होंने सामंती व्यवस्था के साथ ही अंग्रेजों की हुकूमत को बुरी तरह झकझोर दिया था और अपने जल जंगल ज़मीन और अपने लोगों के लिए बड़े गर्व से शहीद हो गए. ठाकुर सुबास सिंह और हँसराजा हंस ने कहा कि हमारा ये कर्त्तव्य बनता है कि उस महामानव की जयंती पर अपने बच्चों को क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा के विचारों के बारे में बताए और आनेवाली पीढ़ियों को ये पता होना चाहिए कि हमारे पूर्वज कितने महान थे. इस मौके पर पूर्व मुखिया अशोक साह, नागेंद्र तिवारी, अशोक महतो, बीरबल महतो, भारत भूषण, कार्तिक कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे.






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com