लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर सिटी एएसपी के नेतृत्व में चलाया गया विशेष अभियान
बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों कि संख्या और बढ़ रहे मौत के आंकडा को देखते हुए बिहार सरकार ने 15 मई तक बिहार में सम्पूर्ण लॉक-डाउन फैसला किया और प्रशासनिक अधिकारियो को गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने का आदेश जारी किया है , जिसके बाद लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर पुलिस चुस्त दुरुस्त नजर आ रही है, सिटी एएसपी पूरन झा अपने दल बल के साथ लॉक-डाउन का सख्ती अनुपालन करवाने के लिए भागलपुर के स्टेशन चौक ,तिलकामांझी चौक, कचहरी चौक सहित भीड़भाड़ वाली जगहों और मुख्य बाजार की सड़कों पर उतरकर बिना वजह आवाजाही कर रहे लोगो को सख्त हिदायत देते हुए गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करने को कहा, साथ ही लोगों से घर से बेवजह बाहर ना निकलने, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील भी की गई
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed