मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमीनी विवाद में हुई मारपीट
मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमीनी विवाद में हुई मारपीट
भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रेफ़रल अस्पताल के पास जमीन घेरने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमे एक पक्ष के नयाटोला मिर्जापुर निवासी अशोक रजक व उनके भाई शंभु रजक गंभीर रूप से घायल है। दोनो को मधुसूदनपुर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घायल शंभु और अशोक रजक ने बताया कि उनकी खरीददगी जमीन पर इलाके के दुर्गेश मंडल, शंभु मंडल, अमरनाथ उर्फ फुरिया मंडल, शंकर मंडल की नजर है। हम जब कभी अपनी जमीन पर घेराबंदी शुरू करते है तो ये लोग हमारे साथ मारपीट व जबरन रंगदारी मांगते है। पूर्व में भी लिखित शिकायत थाना को किया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। शाम को जमीन पर हमदोनो भाई मिट्टी (अड्डा) भरकर अपना जमीन का सीमांकन कर रहे थे। इसी बीच उक्त आरोपित व्यक्ति आ धमके और हमे लाठी डंडे से खूब मारपीट किया जिसमे दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नही घायल पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दो राउंड फायरिंग करने का भी की आरोप लगाया है। गोली कान के बगल से गुजरने की बात कही है। वहीं गोलीबारी की बात से स्थानीय पुलिस ने इंकार किया है। मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि घटना में घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।गोलीबारी की बात की अबतक कोई स्पष्ट जानकारी थाना स्तर पर नही मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed