`चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
- संजय स्वदेश के प्रभातफेरी में पब्लिक से हो रहा है सीधा संवाद
- मिल रहा है लोगों को भरपूर प्यार, दुलार और आशीर्वाद
- हथुआ नगर पंचायत में सही और योग्य अध्यक्ष चुनने के लिए जनता को किया जा रहा जागरूक
संवाददाता
हथुआ। ऐ चाची, ऐ चाचा, सुनी, चुनाव आइलबा, सब लोग मीठ मीठ बोली, हमहू मीठ मीठ बोलतानी, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा। सही आदमी चुनेब तबेनू ठीक से काम कोई। सही आदमी ना चुनला के नतीजा रहला कि इ रउरा गली के सड़क खराब बा, कोहू पूछेवाला नहीं है।` कुछ इसी अंदाज में संजय स्वदेश अपने प्रभातफेरी में पब्लिक से सीधा संवाद कर रहे हैं। लोगों से नगर पंचायत हथुआ के अध्यक्ष के लिए अच्छा और योग्य उम्मीदवार चुनने की उम्मीदवार चुनने की अपील कर रहे है। आज सुबह संजय स्वदेश की टीम में बड़ा कोईरौली में प्रभातफेरी के दौरान सैकड़ों लोगों से सीधा संवाद किया। लोगों से सीधी बातचीत में संजय स्वदेश को भरपूर प्यार, दुलार और आशीर्वाद मिला रहा है। संजय ने कहा कि लोगों से सीधी बातचीत में जो उनका भरपूर प्यार, दुलार और आशीर्वाद मिला,यह हमारे लिए अनमोल थाती है। प्रभातफेरी में गली गली भ्रमण के दौरान अनेक तरह का अनुभव हो रहा है। अनेक तरह की समस्याएं टीम के सदस्य डायरी में नोट कर रहे हैं। संजय ने कहा कि नगर पंचायत में अध्यक्ष चुनाव जीतने के बाद इन समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।
प्रभात फेरी में ये थे साथ
संजय स्वदेश के प्रभातफेरी में अशोक महतो,बीरबल प्रसाद, राजेश पटेल, धनंजय पटेल, गौतम प्रसाद, संतोष ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, विकास साह, अभिषेक प्रसाद, जीतेन्द्र साह, मुन्ना पटेल, लाल बहादूर, रवि पटेल, हरेराम शर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed