वोट की ताकत का दिलाया एहसास
मीरगंज नगर परिषद में चलाया गया जन सुराज जन संपर्क अभियान, वोट की ताकत का दिलाया एहसास
संवाददाता, गोपालगंज: मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार को जन सुराज के सदस्यों ने जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जन सुराज के सदस्यों ने लोगों के घरों में जाकर उन्हें वोट की ताकत का एहसास दिलाया। जनसंपर्क अभियान के तहत मीरगंज के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया गया। नगर अध्यक्ष रवि केशरी ने बताया कि हमने कई लोगों को प्राथमिकी सदस्य बनाने के साथ-साथ उन्हें जन सुराज की विचारधारा के बारे में भी बताया गया। इस अभियान के तहत आम लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। जन सुराज के सदस्यों ने लोगों को बताया कि बिहार में पिछड़ेपन की वजह यह है कि हम अपने लिए, अपने बच्चों के लिए वोट नहीं देते। हम शिक्षा व रोजगार के लिए वोट नहीं देते। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बीते 15 महीनों से पदयात्रा कर लोगों को बता रहे हैं कि हमें अपने लिए वोट देना चाहिए, अपने बच्चों के लिए वोट देना चाहिए। जब हम शिक्षा व रोजगार के लिए वोट देंगे ही नहीं तो वो चीजें कैसे मिलेंगी।
बता दें कि जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में जन सुराज के नगर अध्यक्ष रवि केशरी, सभापति बिनोद कुमार, संगठन मंत्री आनंद सिंह, युवा नगर अध्यक्ष सचिन मिश्रा, यूथ क्लब के सदस्य मनिंदर सहित अन्य थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed