कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दुकानदार सहित तीन व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुकान को किया सील
बिहार सरकार के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के चेन को तोड़ने को लेकर 15 मई तक संपूर्ण बिहार में लॉकडाउन किया गया है , इस दौरान दुकान, प्रतिष्ठान और बाजार खोले जाने को लेकर आ गाइडलाइन भी जारी किया गया है , इसके तहत सुबह 7 बजे से 11बजे तक ही बाजार के दुकानों को खोलना है ,बावजूद इसके भागलपुर के सुजागंज बाजार के कुछ दुकानदारों के द्वारा चोरी-छिपे दुकानदारी किए जाने की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर सीओ और कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया है, दरअसल सुजागंज बाजार के सुदर्शन कपड़े की दुकान में दुकानदार के द्वारा चोरी छुपे कपड़ा बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है , छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर कई लोग मौजूद थे जिसे विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया ,जबकि दुकान मालिक सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, साथ ही कोबिड प्रोटोकॉल का उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए दुकान को सील कर दिया गया है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed