बिहार कथा

 

रसोई गैस रिसाव से आग, जिंदा जल गई 23 साल की मुन्नी देवी

अररिया। अररिया जिला के सदर थाना अंतर्गत काली बाजार चौक के निकट आज सुुबह एक घर में रसोई गैस के रिसाव से लगी आग में एक महिला की जिंदा जलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सदर थाना अध्यक्ष मो. शफीउल्लाह ने बताया कि मृतक महिला का नाम मुन्नी देवी (23) है। वह काली बाजार चौक निवासी अमित कुमार गुप्ता की पत्नी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह मुन्नी देवी ने चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण रसोई घर में फैलीRead More


लखनऊ में पकड़े गए गया के डॉक्टर, पत्नी के अपहरणकर्ता

लखनऊ। बिहार के गया से पांच दिन पहले अपहृत डॉ. पंकज गुप्ता और उनकी पत्नी शुभ्रा को लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के शारदा अपार्टमेंट से बुधवार को यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने मुक्त करवा लिया। पुलिस ने अपहरण करने वाले गैंग के सरगना अजय सिंह समेत नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अजय के पिता बिहार पुलिस के रिटायर अधिकारी हैं। वह दो बार गया से राष्ट्रीय समता पार्टी से चुनाव लड़ चुका है एसटीएफ ने शारदा अपार्टमेंट के फ्लैट से पुलिस व सेना की वर्दी, फार्च्यूनर, इनोवा औरRead More


अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर सकुशल लौटे डॉक्टर पंकज गुप्ता

पटना। गया के प्रसिद्ध डॉक्टर पंकज गुप्ता पत्नी शुभ्रा गुप्ता के साथ सकुशल लौट आए हैं। वे अभी गया शहर के रामपुर मुहल्ला में स्थित अपने ससुराल में रुके हुए हैं। डॉक्टर दंपत्ति से मिलने के लिए गया के एसएसपी मनु महाराज पहुंचे हैं। गया रेंज के डीआईजी भी डॉक्टर पंकज से मिलने पहुंचे हैं। पटना में डीपीजी पीके ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोज इस मामले की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि उत्तर प्रदेश के गिरोह पर फोकस करRead More


30 मई को थी शादी, मनचलों ने मुंह पर फेंक दिया तेजाब

सीवान। बिहार के सीवान में शादी से कुछ दिन पहले ही एक युवती तेजाब के हमले का शिकार हो गई। सीवान में कुछ मनचलों ने युवती पर तेजाब फेंककर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मंगलवार शाम को हुई यह घटना तेजाब हमलों को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को बेअसर साबित कर रही है। यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव की है जहां दिवंगत उमाशंकर की बेटी दीपा अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही चार युवक घर में घुसेRead More


परिवार ने खाया जहरीला खाना, बच्चे की मौत, पांच अस्पताल में

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंधियाखुर्द गांव में बीती रात विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य बीमार हो गये। समस्तीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी भुवनेश मिश्र ने आज बताया कि बीती रात दाल से बना एक व्यंजन खाने से सिंधियाखुर्द गांव निवासी मनोज ठाकुर के चार वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की मौत हो गयी जबकि उनके परिवार के पांच अन्य बच्चे बीमार हो गए। ठाकुर के विषाक्त भोजन खाने से बीमार तीन अन्य पुत्र और दो पुत्रियों को इलाजRead More


आरक्षण और परिसीमन से बिगड़ा पंचायत चुनाव लड़ने वालों का गणित

कई पंचायत प्रतिनिधियों को या तो चुनाव लड़ने से होना पड़ेगा वंचित कुछ दूसरे क्षेत्र से चुनाव लड़ने की करनी होगी तैयारी मुकेश सिन्हा सारण छपरा। पंचायती राज अधिनियम के तहत 2016 में होने वाले पंचायत आम चुनाव के लिए परिसीमन व आरक्षण रोस्टर बदले जाने की विभाग की तैयारी को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की विभिन्न सामान्य व आरक्षित सीटों पर लगातार दो बार या ज्यादा से जीत दर्ज करानेवाले 80 फीसदी पंचायत प्रतिनिधियों को या तो चुनाव लड़ने से वंचित होना पड़ेगा या दूसरी क्षेत्र से चुनाव लड़ने कीRead More


शिक्षकों का धरना पांचवे दिन भी जारी

राजू जयसवाल छपरा/परसा/अमनौर/मढौरा । बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले समान कार्य समान वेतन एवं अनुदानित प्रथा समाप्त कर नियमित वेतनमान के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल के 5 वे दिन भी बहुत बड़ी संख्या में हड़ताली शिक्षक, शिक्षिकाओं ने जिला स्कूल परिसर में धरना स्थल पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का नेतृत्व जिला सचिव राजाजी राजेश ने किया। सुरेश प्रसाद सिंह एवं विद्या सागर विद्यार्थी के निर्देशन में मंच का संचालन चंदन कुमार सिंह  कर रहे थे। महिला शिक्षिकाओRead More


वोट के खातिर दम तोड़ती प्रतिभाएं

संदर्भ : बिहार में शिक्षकों की योग्यता और शिक्षा की बदहाली अखिलेश कुमार 1835 के विलियम एडम रिपोर्ट में इस बात का प्रमुखता से उल्लेख किया गया था कि उन दिनों बिहार-बंगाल में प्रत्एक गांव में काफी संख्या में ना केवल ग्रामीण विद्यालय थे बल्कि पढ़ाई की रुप-रेखा बेहतर थी लेकिन आजादी के बाद बिहार में शैक्षणिक स्तर में गिरावट होती चली गई, उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रत्एक साल लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं बिहार से पलायन करते हैं, और दिल्ली, मुबंई और कोटाRead More


बक्सर के अरुण सिंह बने अमेरिका में भारत के राजदूत

भुवनेश्वर वात्स्यायन.पटना। बात वहां से शुरू होती है जब पटना संत माइकल स्कूल में पढ़ने वाले तीन दोस्तों ने इंजीनियर बनना तय किया। तीनों के पिता भी इंजीनियर थे। इंजीनियरिंग की परीक्षा देने पटना से बाहर जाना था। तीनों को एक ही ट्रेन से रवाना होना था। पर उनके स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन खुल गई और तीनों अपने को कोसते हुए घर लौट आए। ट्रेन छूटी तो इंजीनियर बनने का सपना भी वहीं छूट गया। अब तीनों ने तय किया कि दिल्ली जाकर पढ़ाई करनी है और सिविलRead More


पूर्णिया सेंट्रल जेल के एक विचाराधीन कैदी ने शरीर पर लालटेन का तेल छिड़कर किया अग्निस्नान

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया सेन्ट्रल जेल में आज शाम एक विचाराधीन कैदी ने लालटेन का तेल अपने शरीर पर छिड़ककर आग लगा लिया। पूर्णिया सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक जवाहर लाल ने इस घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि अपने शरीर में आग लगा लेने वाले विचाराधीन कैदी का नाम लालटू पासवान उर्फ मुन्ना पासवान है। वह पूर्णिया शहर के रामबाग मोहल्ले का निवासी है। उन्होंने बताया कि जख्मी पासवान को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त कैदी को बचाने के क्रम में एकRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com