रसोई गैस रिसाव से आग, जिंदा जल गई 23 साल की मुन्नी देवी

aag fireअररिया। अररिया जिला के सदर थाना अंतर्गत काली बाजार चौक के निकट आज सुुबह एक घर में रसोई गैस के रिसाव से लगी आग में एक महिला की जिंदा जलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सदर थाना अध्यक्ष मो. शफीउल्लाह ने बताया कि मृतक महिला का नाम मुन्नी देवी (23) है। वह काली बाजार चौक निवासी अमित कुमार गुप्ता की पत्नी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह मुन्नी देवी ने चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण रसोई घर में फैली गैस ने आग पकड़ लिया। आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस जाने के कारण मुन्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शफीउल्लाह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है। मुन्नी देवी की अमित कुमार गुप्ता से तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उनकी एक बच्ची भी है।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com