लखनऊ में पकड़े गए गया के डॉक्टर, पत्नी के अपहरणकर्ता
लखनऊ। बिहार के गया से पांच दिन पहले अपहृत डॉ. पंकज गुप्ता और उनकी पत्नी शुभ्रा को लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के शारदा अपार्टमेंट से बुधवार को यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने मुक्त करवा लिया। पुलिस ने अपहरण करने वाले गैंग के सरगना अजय सिंह समेत नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अजय के पिता बिहार पुलिस के रिटायर अधिकारी हैं। वह दो बार गया से राष्ट्रीय समता पार्टी से चुनाव लड़ चुका है
एसटीएफ ने शारदा अपार्टमेंट के फ्लैट से पुलिस व सेना की वर्दी, फार्च्यूनर, इनोवा और काले रंग की ऑडी कार बरामद की है। साथ ही लाल-नीली बत्तियां, हाईकोर्ट व भारत सरकार की अशोक स्तम्भ लगी फर्जी वाहन नंबर प्लेट और तीन विदेशी पिस्तौलें व नशीली दवाएं भी बरामद की हैं। एसटीएफ की कई टीमें उनसे पूछताछ कर रही हैं। डा. पंकज गुप्ता और उनकी पत्नी शुभ्रा का एक मई की रात झारखंड के गिरीडीह से लौटते वक्त अपहरण कर लिया गया था। दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। डा. गुप्ता का गया में हीरो होंडा मोटरसाइकिल का शोरूम भी है। उनकी पत्नी कपड़ों का एक शोरूम चलाती हैं। एसटीएफ का दावा है कि शारदा अपार्टमेंट के फ्लैट को अपहरणकर्ताओं ने अपहृतों को रखने के लिए ही किराये पर लिया था।
बिहार से आई एसटीएफ के एसपी राकेश कुमार ने यहां बताया कि पुलिस को सर्विलांस से गैंग की लोकेशन पता चल गई थी लेकिन डा. पंकज की जान को कोई खतरा न हो लिहाजा अचानक फ्लैट पर छापा नहीं मारा गया। बीती रात करीब 11 बजे बदमाशों के फ्लैट से कुछ लोग फार्च्यूनर से निकले थे। राकेश कुमार ने दावा किया कि अपहरणकर्ताओं ने ही डा. पंकज और उनकी पत्नी को नशे की हालत में बिहार जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया।
ट्रेन जब मुगलसराय पहुंची तो डा. पंकज को होश आया तो उन्होंने बिहार पुलिस व परिवारवालों को खबर की।
अपहरणकर्ताओं ने भागने की भी कोशिश की
यूपी एसटीएफ के आईजी सुजीत पाण्डेय ने बताया कि पटना के एसएसपी जीतेंद्र राणा और वहां की एसटीएफ भी लगातार उनसे संपर्क में थे। बिहार पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से मदद मांगी थी। सर्विलांस के जरिये पता चला कि बदमाश गोमतीनगर में छुपे हुए हैं।
एसटीएफ ने शारदा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-906 की रेकी शुरू की। मंगलवार की रात कुछ लोग फार्च्यूनर कार से अपार्टमेन्ट से निकले और कुछ देर बाद लौट आए। एसटीएफ ने रात डेढ़ बजे से ही घेराबंदी कर दी। बुधवार की दोपहर करीब 1.30 बजे यह पुख्ता होने पर कि डा. पंकज गुप्ता गया स्टेशन पहुंच गए हैं, लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने फ्लैट पर छापा मारा। एसटीएफ ने जब फ्लैट पर छापा मारा तो गैंग का सरगना अजय कुमार सिंह अपार्टमेंट में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और चुपके से वहीं सो गया।
कुछ बदमाशों ने दूसरे फ्लैटों में घुसने की कोशिश की। तो कुछ लोग फ्लैट से कूदने के चक्कर में चहारदीवारी पर लटक गए लेकिन पुलिस ने सबको दबोच लिया। अजय सिंह समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किए गए। यह फ्लैट गौरव शर्मा का बताया जाता है, जो किराये पर लिया गया था। वह फिलहाल लंदन में रहते हैं। धरे गए अभियुक्तों ने बताया है कि गौरव शर्मा लंदन में रहते हैं। गैंग अक्सर अपहरण करने के बाद किराये के फ्लैट में लोगों को बंधक बनाकर रखता था।
रोहतास के व्यवसायी के अपहरण में भी इसी गिरोह का हाथ
अपहरणकर्ताओं से पुलिस की शुरुआती पूछताछ में रोहतास के पत्थर व्यापारी ठेकेदार रवि रंजन के अपहरण का भी खुलासा हुआ है। इसी गिरोह ने इस व्यवसायी का भी अपहरण किया था और इसी फ्लैट में ठेकेदार रवि रंजन को भी अपहरण के बाद रखा गया था। एसटीएफ ने रविरंजन की अपहरण के दौरान लूटी गई फाच्र्यूनर भी बरामद की है। रविरंजन का अपहरण पुलिस की वर्दी पहन कर किया गया था। रवि को 22 जनवरी को अपहरण करने के बाद 27 फरवरी को 30 लाख रुपए की फिरौती वसूलने के बाद छोड़ा गया। from livehindustan.com
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed