बिहार कथा

 

सुस्त न्याय का अन्याय

संजय स्वदेश पिछले दिनों हुए न्यायाधीशों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की न्याय प्रणाली में सुधार की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जिक्र किया था। सम्मेलन में 1700 पेचीदा कानूनों को खत्म करने की कवायद के साथ न्याय की पहुंच गरीबों तक करने की दिशा में ट्रिब्यूनल व्यवस्था के साथ लोक अदालतों जैसी प्रक्रिया में कमी पर चिंता तक जताई गई। सरकार जहां न्यायापालिका से विचार विमर्श करके न्याय पालिका में सुधार के प्रयासों को बढ़ावा देनेRead More


50 हजार में बेच दी 15 साल की बेटी, फिर हुई जबरन शादी और बलात्कार

भागलपुर। भागलपुर के एक दंपती पर अपनी नाबालिग बेटी को फर्रुखनगर कालियावास के एक युवक को बेचने का आरोप लगा है। फर्रुखनगर पुलिस ने लड़की के ब्यान पर युवक पर जबरन शादी के बाद रेप करने का केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। 15 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके एक मुंहबोले चाचा 28 अप्रैल को एक महिला और दो लोगों को लेकर दिल्ली के उनके घर पर पहुंचे थे। उसकी मां ने अजमेर शरीफ जाने के नाम पर उसे उनके साथ भेज दिया।Read More


बिहार में गुटखे की बिक्री पर रोक

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में बिहार में गुटखा की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगाने के बिहार सरकार के आदेश को बरकरार रखते हुए पटना हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगा दी। कोर्ट के इस आदेश से अब राज्य में सभी धूम्ररहित तंबाकू पदार्थों, जर्दा, पान मसाला, सुगंधित सुपारी और सुगंधित तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एचएल दत्तू की पीठ ने यह आदेश शुक्रवार को बिहार सरकार की विशेष अनुमति याचिका पर दिया। राज्य सरकार की ओर सेRead More


राजद के बाहर कहां तक जा पाएंगे पप्पू यादव?

विनोद बंधु वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय जनता दल से बाहुबली सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का निष्कासन कोई इत्तेफाक नहीं है. इसकी बुनियाद मार्च में ही पड़ गई थी, जब पार्टी लाइन के खिलाफ जीतनराम मांझी की सरकार बचाने में पप्पू यादव ने पूरी ताकत झोंक दी थी. उस मुहिम में उन्हें कामयाबी भले ही नहीं मिली, लेकिन राजनीतिक दरिया में उम्मीदों का एक अलग मांझी मिलते ही, उनकी महत्वाकांक्षा हिलोरें लेने लगी. पप्पू यादव राजद में लालू प्रसाद का वारिस होने का दावा खुलेआम करने लगे थे. जनता दलRead More


पढ़ाई की ऐसी लगन : जलती है हेडलाइट तो पढ़ता है भोला

भागलपुर: भागलपुर शहर के सराय चौक के समीप सड़क किनारे नाले के ढक्कन पर हर शाम छह बजे एक बच्च पिछले कई वर्षो से कॉपी और किताब लेकर पहुंचता है. वह भी इस उम्मीद के साथ कि गाड़ियां लगातार चलती रहेंगी और वह उसकी हेडलाइट की रोशनी में पढ़ाई कर लेगा. हेडलाइट का जो भी साथ मिलता है, उसमें वह रात नौ बजे तक पढ़ाई करता रहता है. मिट्टी की दीवार पर कपड़े और बोरे की छत से बनी झोपड़ी में रहनेवाले 10 साल के भोला कुमार की पढ़ाई केRead More


सारण के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी को संसद में डांट

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य के खिलाफ एक मंत्री की टिप्प्णी को लेकर विपक्षी दलों द्वारा कड़ा विरोध जताए जाने के बीच अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी को डांट लगाई।  सौगत राय के खिलाफ जैसे ही रूडी ने टिप्पणी की विपक्षी सदस्य आक्रोशित हो गए। विपक्ष की नाराजगी के बीच रूडी कुछ कहने लगे तो अध्यक्ष ने कहा, रूडी , मैंने आपको बोलने की अनुमति नहीं दी है। कृपया आप बैठ जाएं। विपक्षी सदस्यों को शांत करने के प्रयास में अध्यक्ष नेRead More


नियोजित शिक्षकों को नया वेतन 1 जुलाई से

पटना। शिक्षा मंत्री प्रशांत कुमार शाही ने कहा है कि नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति भी हमारी सरकार ने की है और इन्हें वेतनमान भी हम ही देंगे। सेवा शर्तों की त्रुटियां भी हमारी ही सरकार दूर करेगी। 1 जुलाई के प्रभाव से राज्य के नियोजित शिक्षकों को नया वेतन मिलने लगेगा। शिक्षा मंत्री ने ये घोषणाएं गुरुवार को नियोजित शिक्षक संघों के साथ बैठक में की।  श्री शाही ने कहा कि मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित वेतनमान कमेटी अगले 10-12 दिनों में अपनी अनुशंसाएं सरकार कोRead More


राजद से पप्पू यादव की छुट्टी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से अपने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह वर्षों के लिए दल से निष्कासित कर दिया है। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामदेव भंडारी ने बताया कि पप्पू यादव की पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उन्हें छह वर्षों के लिए राजद से निष्कासित कर दिया गया है। पप्पू ने पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से हराया था। पप्पू यादव को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों केRead More


13 हजार की घूस लेते अंचल पदाधिकारी गिरफ्तार

मोतीहारी। बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया के अंचल अधिकारी अखिल कुमार मल्लिक को आज एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 13 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।    ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक पी एन सिंह ने बताया कि हमीरपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने अखिल कुमार मल्लिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी कि भूमि विवाद संबंधी एक मामले में जमीन की नापी करने के एवज में उन्होंने 15 हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की थी जिसमें सेRead More


बच्चों को भूखा देख मां ले लगा ली फांसी

पति ने कराया था हुक्कापानी बंद ओम प्रकाश.मधेपुरा बिहार के मधेपुरा जिले के मुरली गंज प्रखंड के पड़वा गांव में बुधवार की देर रात एक महिला ने पति एवं सास से लगातार प्रताड़ित होकर घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार रंजित भगत की 28 वर्षीय पत्नी मधु देवी को पति और सास प्रताड़ित कर रहे थे। मधु देवी ने तंग आकर बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामिणों ने घटना के संबंध बताया कि मृतिका मधु देवी का पति दिल्ली मेंRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com