बिहार कथा

 

नेताओं में दिमाग नहीं अफसरों को दिल नहीं

पटना। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि नेताओं के पास दिमाग नहीं होता है और अधिकारियों के पास दिल नहीं होता। जब दिल और दिमाग मिलकर काम करेंगे, तभी देश में बड़ी क्रांति होगी। देश की प्रगति और गरीबों को उनका उचित हक मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सारी योजनाएं पावर टू पूअर के सिद्धांत पर केंद्रित है। वे शनिवार को अधिवेशन भवन में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजना के उद्घाटन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा किRead More


ताड़ी पीकर भालू ने मचाया उत्पात

नवादा। नवादा के कौआकोल थाने के कुतुबचक और खैरा गांव में भालू ने उत्पात मचाकर आधे दर्जन ग्रामीणों को घायल कर दिया। भालू पानी की तलाश में जंगल से ग्रामीण क्षेत्र में आ गया और उत्पात मचाने लगा। उसने कहीं से ताड़ी पी रखी थी। ग्रामीणों ने उस भालू को अपने कब्जे में किया। हालांकि, इस दौरान भालू भी जख्मी हो गया। बाद में वन विभाग की टीम ने भालू का उपचार कर संजय गांधी जैविक उद्यान भेज दिया है। पटना ले जाने के दौरान भालू की मौत हो गई।


मधेपुरा में आसमान से गिरी मौत, 4 की मौत से पसरा मातम

मधेपुरा। जिले में रविवार की सुबह वज्रपात से 4 लोगों की मौत हो गई है। उदाकिशुनगंज अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को वज्रपात से ४ कि मौत हो गई है। रविवार सुबह ४ बजे बारिश के दौरान हुई वज्रपात से आलमनगर प्रखंड के फुलोत पंचायत के पूर्वी टोला में मवेशी चराने के दौरान ३५ वर्षीय मनोज उर्फ गंगा राम कि मौत हो गई। सपनी मुसहरी टोला में शंकर राय कि मौत मवेशी चराने के दौरान हो गई। आलमनगर प्रखंड मुख्यालय में ही १२ वर्षीय विक्की कुमार का भी घरRead More


बेटी की शादी के लिए जमा किए थे मेहनत के रुपए, मांगने पर बोतल से मार डाला

पटना। बेटी की शादी के लिए जमा किए गए तीन लाख रुपए मांगने गए 48 वर्षीय लक्ष्मण साव की पीट-पीटकर शुक्रवार 8 मई की देर रात हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नहीं खुद लक्ष्मण का मालिक बबलू सिंह है, जिस पर भरोसा कर उसने रुपए जमा किए थे। देर रात हुई इस हत्या में बबलू के साथ उसके चार कर्मचारी भी शामिल हैं। इनमें नवीन और नूर आलम को पुलिस ने देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को शनिवार सुबह जेल भेज दिया गया, जबकि तीसरेRead More


एसपी ने किया दुर्व्यवहार, तो दरोगा ने खुद को मारी गोली!

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार यादव ने शनिवार अहले सुबह अपने सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मार आत्महत्या कर ली। वहीं कुछ विभागीय सूत्रों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक ने सबके सामने सुशील का डांटा था। इसको लेकर वह दु:खी थे। पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने बताया राजपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार यादव (40) ने आज अहले सुबह थाना परिसर में स्थित अपने आवास में अपने सर्विस रिवाल्वर से अपनी कनपट्टि में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि गोली लगनेRead More


प्यार में धोखा : प्रेमिका ने प्यार से पिलाई जहर

औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड में शुक्रवार रात एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की जहर पिलाकर हत्या कर दी। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के एरका गांव की है। मृतक रामाशीष पासवान बीती रात उसी गांव में रहने वाली प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। जहां उसने प्रेमी को धोखे से जहर पिला दिया, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गया। प्रेमिका ने उसे गांव की गली में सुलाकर इसकी जानकारी दूसरे लोगों के माध्यम उसके परिजनों को दी। उसके घरवाले उसे लेकर स्थानीय पीएचसी पहुंचे। डॉक्टरोंRead More


चाचा के साथ बीवी के थे रिश्ते, गला दबा कर मार डाला

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हिलसा थाना अन्तर्गत काजीचक गांव में बीती रात एक व्यक्ति ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अवैध संबंध को लेकर अपनी पत्नी और चाचा की गला दबाकर हत्या करने के बाद दोनों शवों को अपने घर के एक में बंदकर जलाने का प्रयास किया। हिलसा थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने आज बताया कि मृतकों में जयराम रविदास की पत्नी सरपट्यिा देवी (28) और उनके चाचा हरिओम रविदास (35) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतक हरिओम रविदास के पिता ने जयराम सहित पांच लोगोंRead More


नक्सलियों ने पहले अपहरण किया, फिर गोली मारी

गया। गया जिला के डुमरिया थानांतर्गत प्रखंड के हुरमेठ गांव के एक ग्रामीण को उसके घर से अगवाकर काचर गांव के समीप ले जाकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना डुमरिया में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। वह मृतक ग्रामीण संजय यादव के परिजनों से मिलने उनके घर गए थे। डुमरिया थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि करीब डेढ़ सौ की संख्या में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी :टीपीसी:Read More


इलाज के दौरान मौत, डॉक्टर पर हमला, अब सारे डॉक्टर हड़ताल पर

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला में एक मरीज की मौत से आक्रोशित उसके परिजनों के हमले तथा इस मामले में हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने के खिलाफ स्थानीय निजी चिकित्सक दो दिनों की हडताल पर चले गए हैं।    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन :आईएमए: के सचिव डा संजय कुमार ने बताया कि अपने उपर बढ़ते हमले के विरोध में मुजफ्फरपुर जिले में करीब सौ चिकित्सक अपने क्लीनिक और नर्सिंग होम को बंदकर हड़ताल पर हैं जो कल भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना अंतर्गत मारीपुर इलाके मेंRead More


मैं 15 दिनों से एक्टिव हूं, तो क्या हम बिहार जीत जाएंगे?

नई दिल्ली। छुट्टी से आने के बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी संसद और संसद के बाहर पार्टी की गतिविधियों में काफी एक्टिव हैं। राहुल गांधी ने कांग्रेस के सचिवों के साथ शुक्रवार को डेढ़ घंटे से ज्यादा लंबी बातचीत की। बैठक में शामिल एक सचिव के अनुसार जब एक सचिव ने कहा कि पिछले 15 दिनों से आप काफी एक्टिव हैं और पार्टी में जान आ गई है, तो इस पर राहुल गांधी ने कहा, 15 दिनों से मैं एक्टिव हूं तो क्या हम बिहार विधानसभा का चुनाव जीतRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com