बक्सर के अरुण सिंह बने अमेरिका में भारत के राजदूत
भुवनेश्वर वात्स्यायन.पटना।
बात वहां से शुरू होती है जब पटना संत माइकल स्कूल में पढ़ने वाले तीन दोस्तों ने इंजीनियर बनना तय किया। तीनों के पिता भी इंजीनियर थे। इंजीनियरिंग की परीक्षा देने पटना से बाहर जाना था। तीनों को एक ही ट्रेन से रवाना होना था। पर उनके स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन खुल गई और तीनों अपने को कोसते हुए घर लौट आए। ट्रेन छूटी तो इंजीनियर बनने का सपना भी वहीं छूट गया।
अब तीनों ने तय किया कि दिल्ली जाकर पढ़ाई करनी है और सिविल सर्विसेज के लिए आजमाना है अपने को। तीनों ने कोशिश की और इनमें एक अरुण कुमार सिंह भारतीय विदेश सेवा, दूसरे अफजल अमानुल्लाह भारतीय प्रशासनिक सेवा और तीसरे कुंदन सिन्हा एलायड सर्विसेस के लिए चुने गए। पटना में पढ़े यही अरुण कुमार सिंह अमेरिका में भारत के राजदूत नियुक्त किए गए हैं।
अविभाजित बिहार में मुचकुंद दूबे के बाद अरुण कुमार सिंह ऐसे पहले अधिकारी हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना बड़ा पद मिला है। अमेरिका में राजदूत नियुक्त होने के ठीक पहले अरुण कुमार सिंह फ्रांस में भारत के राजदूत थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के समय ही यह तय हो गया था कि अरुण कुमार सिंह को एस जयशंकर की जगह अमेरिका में भारत का राजदूत बनाया जाएगा। एस जयशंकर को विदेश सचिव बनाया गया हैं। श्री सिंह 1979 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। बक्सर के ब्रह्मपुर के रहने वाले अरुण कुमार के पिता सिंचाई विभाग में इंजीनियर रह चुके हैं। इनके एक छोटे भाई अरविंद कुमार सिंह वैसे तो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, पर इन दिनों जापान सरकार में कार्यरत हैं। श्री सिंह की छोटी बहन अंजलि आडिट्स एंड अकाउंट सर्विसेज में हैं। उनकी मां पटेल नगर में रहती हैं। भारतीय विदेश सेवा में आने के पहले अरुण कुमार सिंह दिल्ली में दो वर्षों तक अध्यापन का काम भी कर चुके हैं। सोवियत यूनियन, इथोपिया, जापान व इजरायल में भी वह भारतीय राजनयिक के रूप में काम कर चुके हैं। यूएन में 1993 से 1997 तक काउंसलर थे। news from http://www.livehindustan.com
Related News
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More

Comments are Closed