बिहार कथा

 

हिंदू के घर आई मुस्लिम की बरात

पूर्णिया. हिन्दू-मुस्लिम, जाति बंधन भावनाओं से बड़ी नहीं, बल्कि इंसानियत बड़ी है, इबादत जहां करें। और इसे कर दिखाया है पूर्णिया के एक हिंदू तथा एक मुस्लिम परिवार ने। एक मुस्लिम परिवार की लड़की सब्बो, जिसकी उम्र महज चार वर्ष की थी और उसके मां-बाप उसे छोड़ चले गए। सहायक थाना अंतर्गत झंडा चौक निवासी उपेंद्र गुप्ता ने उसे पाला-पोसा और 24 साल की हो जाने के बाद उसकी शादी माधो पाड़ा के राजाबाड़ी मोहल्ले के एक मुस्लिम लड़के से ही मुस्लिम रीति-रिवाज से कर दी। लड़के की तरफ सेRead More


डीएसपी साबह की गाड़ी को ओवरटेक किया तो थाने में बंद कर पीटा

खगौल/पटना. डीएसपी की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश दानापुर के मोहम्मदपुर निवासी 23 वर्षीय अनिल कुमार को भारी पड़ गया। ओवरटेक के बाद उसने पुलिस के साथ बहस भी कर ली, जिसका नतीजा यह हुआ कि डीएसपी के चालक की शिकायत पर खगौल थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। अनिल की बहन ने आरोप लगाया कि रात भर उनके भाई को थाने में पीटा गया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई है। जमानती धाराएं होने के बावजूद रात को थाने में रखा गया। शुक्रवार कोRead More


मुखिया की हत्या के मामले में चार को उम्रकैद

दरभंगा। मुखिया की हत्या के मामले में एक स्थानीय अदालत ने आज चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा तथा पांच-पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने दरभंगा जिले के सकरपुर थाना अंतर्गत कैफवाथ पंचायत के मुखिया अमरनाथ झा की हत्या के मामले में मेघनाथ सिंह, जोगेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह और चन्द्रमोहन लाल दास को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की आज सजा सुनाई। इन अभियुक्तों पर 27 फरवरी 1990 को कैफवाथ सरकारी मध्य विद्यालय में स्थित मतदान कें्रदRead More


अपनी मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

जलालपुर/लहलादपुर । प्रखंड के आशा कार्यकतार्ओं ने अपनी सेवा नियमित करने तथा वेतन मान देने की मांग करते हुए  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बहार  प्रदर्शन करते हुए जम कर बवाल काटा। प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकतार्ओं में उर्मिला देवी, निर्मला देवी, शीला देवी, रंभा देवी, अनिता देवी सहित दर्जनों  शामिल है। वहीं मनरेगा कर्मियों ने भी अपनी सेवा नियमित करने तथा वेतनमान की मांग को लेकर प्रखंड स्थित मनरेगा कार्यालय में तालाबंदी की। तालाबंदी करने वालों में नवीन सिंह, राजू गुप्ता सहित अन्य  शामिल थे। लहलादपुर प्रतिनिधि के अनुसार दर्जनोंRead More


विवाह से पहले तलाक

बिहार कथा. पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। जनता परिवार के महाविलय के कयासों के बीच जदयू ने यह साफ कर दिया है कि वह राजद के साथ विलय नहीं करेगी। अब जदयू विलय की जगह मात्र गठबंधन की बात कर रहा है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने वशिष्ठ नारायण ने रविवार को कहा अब महाविलय नहीं, गठबंधन होगा। सिंह ने कहा कि जनता परिवार के महाविलय की बात फिलहाल टल गई है। सहयोगी दल अब आगामी विधान सभा चुनाव गठबंधन में ही लड़ेंगे। पार्टीRead More


श्रीकांत हत्याकांड : चवन्नी किलर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर

 सीवान/गोपालगंज/छपरा। भाजपा नेता श्रीकांतहत्या कांड में गत 26 फरवरी को सुपारी किलर शैलेंद्र यादव की गिरफ्तारी और 11 अप्रैल को विकास पाल सिंह वर्फ विक्की की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी। विकास की गिरफ्तारी से श्रीकांत हत्याकांड के कई राज खुले थे। इसके बाद पुलिस ने शीघ्र ही मुख्य किलर अमित उर्फ चवन्नी सिंह व राजद नेता उपेंद्र सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही थी, लेकिन अब तक पुलिस खाली हाथ है और इनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। यह दोनों हीRead More


कर्ज से दबे किसानों के भाग्य से खेल रहे अधिकारी

गोपालगंज : ओलावृष्टि तथा बारिश में किसानों की फसल इस बार 90-100 फीसदी तक बरबाद हुई। जिन किसानों ने कर्ज लेकर गेहूं की खेती की थी, उनकी लागत भी डूब गई। फसल की कटनी में लगनेवाली राशि की भी भरपाई नहीं हो पाई। फसल क्षतिपूर्ति में अधिकारियों ने ब्लॉक में बैठ कर किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया. जिन किसान ने बैंक से केसीसी लेकर गेहूं की खेती की थी, उन्हें फसल बीमा की राशि से उम्मीद थी। जिले के किसानों ने बैंकों से 98 करोड़ कीRead More


मिट्टी के टीले में दब कर तीन बच्चों की मौत

सीवान सिसवन प्रखंड के भगनुआ गावं में तलाब के किनारे मिट्टी का टीला गिरने से तीन बच्चो की मौत हो गई है और तीन बच्चे घायल हो गए है। बतया जाता है की भगनुआ गावं में तालाब के किनारे जेसीबी से मिटटी काट टीला बना के मिट्टी को एकत्र किया गया था। तभी गावं के ही कुछ बच्चे वहाँ खेलने गए हुए थे और गड्ढÞे में जमी पानी से नहा रहे थे तभी मिट्टी का टीला गिर गया जिसमे 6 बच्चे दब गए। वहीं ग्रामीणो ने तीन बच्चे को बचाRead More


आखिर लालू के साथ मंच पर क्यों नहीं आ रहे सुशासन बाबू

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद एक बार फिर मंच साझा नहीं करेंगे। इससे जदूय और राजद के साथ आने में आ रही अड़चनों को लेकर जारी अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के साथ नीतीश और लालू को पटना के गांधी मैदान में शनिवार को आयोजित निषाद महारैली में भाग लेना था। इस रैली को आगामी सितंबर-अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव के कारण उनकी एकजुटता के रूप में देखा जा रहा था। नीतीश इस रैली काRead More


महिलाओं ने किया शराब जब्त, पिटाई की डर से भागे शराबी

कृष्णकांत मिश्रा,बेतिया प्रशासन के मुंह पर करारा तमाचा उस समय लगा जब दोमाठ पंचायत की महिलाओं ने शनिवार को शराब बंदी को लेकर ठोस कदम उठाया। सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शनिवार को पंचायत में चल रहे शराब की दुकानों को जबरन बंद कराया और शराब जब्त कर उसे लेकर थाने पहुंची। गौनाहा प्रखंड के दोमाठ पंचायत की महिलाएं विगत एक सप्ताह से शराब बंदी को लेकर अभियान चला रही है। 24 मई को मुखिया सुषमा देवी, सरपंच रामप्रभा देवी के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने शराबबंदी को लेकरRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com