बिहार कथा
नीतीश के साथ रिश्तों के दरवाजे मजबूत ताले से हो चुके बंद
नई दिल्ली। भाजपा ने बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पुराने जोड़ीदार नीतीश कुमार के साथ किसी तरह के तालमेल की संभावना से आज पूरी तरह इंकार करते हुए कहा कि यह दरवाजा मजबूत ताले से बंद हो चुका है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां कहा, जहां तक नीतीश कुमार से दरवाजÞा खोले जा सकने की बात है तो यह मजबूत ताले से बंद हो चुका है और नीतीश कुमार से किसी मेल-मिलाप का सवाल ही नहीं उठता। उनसे सवाल किया गया थाRead More
बिहार के पुलिस अफसरों पर केजरीवाल-जंग के बीच सत्ता संघर्ष तेज
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच कटु संघर्ष का एक नया चक्र शुरू हो गया है और जंग ने बिहार के पांच पुलिस अधिकारियों को यहां भ्रष्टाचार रोधी शाखा में शामिल करने के आम आदमी पार्टी सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है, वहीं दिल्ली सरकार ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। आप सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यालय को किये गए अनुरोध के बाद बिहार पुलिस के तीन निरीक्षक और दो उप निरीक्षक दिल्ली सरकार के एसीबी में शामिलRead More
मैगी विवाद : अमिताभ, माधुरी, प्रीति के खिलाफ अब मुजफ्फरपुर में एफआईआर
मुजफ्फरपुर। बिहार की एक अदालत ने मैगी के विज्ञापनों में नजर आने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो कलाकारों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। मुजफ्फरपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामचंद्र प्रसाद ने काजी मोहम्मदपुर पुलिस थाने को तीनों कलाकारों के अलावा नेस्ले इंडिया के दो शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने और वकील द्वारा दायर शिकायत की जांच का निर्देश दिया। याचिकाकर्ता ने दावा कियाRead More
कलेक्टरेट पर हमला : भाजपा विधायक और दो पूर्व सांसद समेत 15 दोषी
17 साल बाद आया सीतामढ़ी गोलीकांड का फैसला सीतामढ़ी। फास्ट ट्रैक अदालत ने 1998 में सीतामढ़ी कलेक्टरेट पर हुए हमले और उसके बाद पुलिस गोलीबारी से संबंधित एक मामले में आज एक भाजपा विधायक और लोकसभा के दो पूर्व सांसदों सहित 15 लोगों को दोषी ठहराया। पुलिस गोलीबारी में पांच लोग मारे गए थे। दोषी ठहराए गए लोगों में भाजपा विधायक राम नरेश यादव, सीतामढ़ी से पूर्व जद यू सांसद नवल किशोर राय, शिवहर के पूर्व सांसद एवं राजद नेता अनवारूल हक, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के जिला अध्यक्षRead More
लालू ने गठबंधन का गेंद नीतीश के पाले फेंका
पटना। जनता परिवार के विलय के मामले पर उदासी के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आगामी सितंबर-अक्तूबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद और जदयू के बीच गठबंधन का मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के पाले फेंकते हुए कहा कि कैसे चुनाव लडना है बिना समय गवाएं हम लोगों को साथ बैठकर इस बारे में फैसला ले लेना चाहिए। पटना में मीडिया के एक वर्ग से बातचीत करते हुए लालू ने बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस, राकांपा सहित कई दलों के साथ तालमेलRead More
भूमिहारों के ईश्वर ब्रह्मेश्वर
इस बार ब्रह्मेश्वर मुखिया की पूण्यतिथि में जिस तरह पटना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, उसे देखते हुए इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आगमी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भूमिहार समाज बिहार में अपनी ताकत का अहसास कराना चाहता है। 2002 में 29 अगस्त को जब पहली बार यह खबर आई कि रणवीर सेना का मुखिया गिरफ्तार हो चुका है तो शायद सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर वह आदमी दिखता कैसा है जिसने सात आठ सालों के अंदर ही प्रतिक्रियावादी नरंसहारोंRead More
पहली बारिश में ही टूट गया पीपा पुल
बिहार कथा. सारण। सारण कमिश्नरी के तीन जिलों के लिए पटना से आसानी से आने जाने वाले पीपा पुल आखिर पहली बारिश में ही टूट गया। अभी तक गांधी सेतु की रोज की जाम से परेशान लोग विकल्प के रूप में दानापुर पीपा पुल का इस्तेमाल कर रहे थे। बारिश शुरू होते ही गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने के बाद पीपा पुल हटा दिया जाता है। सामान्यतया जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में पीपा पुल खुल जाता है और नवंबर में फिर से लगाने की कार्रवाई शुरू होतीRead More
मोटरसाइकिल के लिए मार डाला, लाश चंवर में फेंक दिया
बिहार कथा. एकमा/छपरा। एकमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-7 स्थित मठनपुरा गांव में दहेज में मोटरसाइकिल व सोने का चैन नहीं मिलने पर नवविवाहिता को जलाकर गांव के हेगंरा चंवर में साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से उसे गाड़ दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्री चरण राम ने बताया कि मृतका की मां माझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव निवासी शत्रुध्न राम की पत्नी कमली देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराकर अपने दामाद व सास सुसर को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसमें दशार्या हैं कि अपनी पुत्री की शादी हिन्दुRead More
दुल्हा के कांप रहे थे हाथ, दुल्हन ने किया विदा होन से इनकार
सीवान/जलालपुर । प्रखंड के संवरीपुरी टोला गांव में शादी के बाद दुल्हन ने दुल्हा के हाथ कांपते देख विदा होने से इंकार कर दिया। शादी 30 मई को हुई थी। बारात सीवान जिले के भदाखुर्द गांव से आई थी। लड़की ने दुल्हे को पानी पीने के लिए ग्लास से पानी दिया तो दुल्हे का हाथ कांपने लगा तथा ग्लास गिर गया। दुल्हन इसे देख भड़क गई तथा ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। काफी मान मनवैल के बाद भी वह तैयारी नहीं हुई। घटना के बाद दुल्हन के परिजनोंRead More
पटना की पूजा की तीन रोज इश्क की डिमांड भारी
पटना. माता-पिता की जुबानी और स्कूल की किताबों में बचपन में पढ़ी कहानियां जब चढ़ती उम्र के साथ गुम होने लगती हैं, तब उन्हीं गुम हुई कहानियों की खोज में पूजा उपाध्याय ने रचा 46 कहानियों का संग्रह ह्यतीन रोज इश्कह्ण। 28 साल की उम्र में ही पटना की बेटी पूजा उपाध्याय ने अपने इस कहानी संग्रह से ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसे पाने के लिए दूसरों को लम्बा अरसा लग जाता है। पटना, भागलपुर और देवघर जैसे छोटे शहरों से निकल कर दिल्ली, बेंगलुरू और न्यूयॉर्क जैसे देशRead More
