दुल्हा के कांप रहे थे हाथ, दुल्हन ने किया विदा होन से इनकार

marrige in bihar
सीवान/जलालपुर । प्रखंड के संवरीपुरी टोला गांव में शादी के बाद दुल्हन ने दुल्हा के हाथ कांपते देख विदा होने से इंकार कर दिया। शादी 30 मई को हुई थी। बारात सीवान जिले के भदाखुर्द गांव से आई थी। लड़की ने दुल्हे को पानी पीने के लिए ग्लास से पानी दिया तो दुल्हे का हाथ कांपने लगा तथा ग्लास गिर गया। दुल्हन  इसे देख भड़क गई तथा ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। काफी मान मनवैल के बाद भी वह तैयारी नहीं हुई। घटना के बाद दुल्हन के परिजनों ने अगुआ विजय गिरि जम कर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विजय गिरि ने जलालपुर थाने में पांच लोगों को नामजद करते प्राथमिकी दर्ज कराई है।  दर्ज कराई प्राथमिकी में डेहरी थाना के केदार गिरि, जीतू गिरि, अजय गिरि, उसेन गिरि तथा संवरीपुरी टोला के सुदीप गिरि को नाम किया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com