महिलाओं ने किया शराब जब्त, पिटाई की डर से भागे शराबी
कृष्णकांत मिश्रा,बेतिया
प्रशासन के मुंह पर करारा तमाचा उस समय लगा जब दोमाठ पंचायत की महिलाओं ने शनिवार को शराब बंदी को लेकर ठोस कदम उठाया। सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शनिवार को पंचायत में चल रहे शराब की दुकानों को जबरन बंद कराया और शराब जब्त कर उसे लेकर थाने पहुंची।
गौनाहा प्रखंड के दोमाठ पंचायत की महिलाएं विगत एक सप्ताह से शराब बंदी को लेकर अभियान चला रही है। 24 मई को मुखिया सुषमा देवी, सरपंच रामप्रभा देवी के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर जुलूस निकाला। इस दिन महिलाओं ने एक शराबी को भी बंधक बना पूरे गांव में घुमाया था। फिर इसके बाद महिलाओं ने जुलूस निकालकर प्रशासन व गांव वालों को चेतावनी दी थी कि शराब बंदी नहीं होती है तो वे ठोस कदम उठाएंगी। लेकिन, न तो प्रशासन ही कोई कार्रवाई किया और नहीं गांववाले ही माने। अंतत: महिलाओं ने शनिवार को गांव में चल रहे दुकानों को जबरन बंद करवाया और शराब को जब्त कर उसे थाने ले गई। यह भी चर्चा है कि इस दौरान सभी शराबी मर्द पिटाई के डर से गांव से फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष केएम गुप्ता ने महिलाओं के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और जब्त शराब को अपने कब्जे में लिया।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed