बिहार कथा

 

नवजात बेटे को गिरवी रख चुकाया इलाज का बिल

कर्ज चुका कर बच्चा मांगने पहुंची तो रिटायर दरोगा ने किया इनकार फुलवारी शरीफ/पटना। अस्पताल का बिल चुकाने के लिए एक मां ने अपने नवजात बेटे को रिटायर दोरागा के पास गिरवी रख दिया। समय पूरा होने पर रिटायर दारोगा को पैसे देकर महिला अपने बच्चे को मांगने पहुंची तो उसने उसे भगा दिया। 23 दिसंबर को पीड़ित महिला न्याय के लिए फुलवारीशरीफ थाने पहुंची। महिला के बयान पर राजीवनगर निवासी रिटायर्ड दारोगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की तफ्तीश में पाया गया कि दारोगा की विवाहिताRead More


गाथा बिहार और गुजरात मॉडल की

सुदीप्तो मंडल (प्रोफेसर एमीरिटस एनआईपीएफपी)  देश में विकास के दो मॉडल उभरकर सामने आए हैं। पहला मॉडल गुजरात का है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्तर पर दोहराने की कोशिश में हैं। दूसरा है, नीतीश कुमार का बिहार मॉडल। नीतीश कुमार के विधानसभा चुनाव जीत लेने के बाद यह मॉडल पूरे देश में चर्चित हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉडल में कॉरपोरेट सेक्टर के नेतृत्व में विकास की राह तैयार की जाती है। इसमें सरकार की भूमिका भूमि अधिग्रहण करने, मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने और परियोजनाओं कोRead More


बिहार का बंदा जब बोलता है तो हर कीमत पर बोलता है!

Om Thanvi : कीर्ति आजाद की प्रेस कांफ्रेंस के रोज कल क्या तमाम मीडिया ने रविवार की छुट्टी रख ली थी? फर्ज करें कीर्ति आजाद यही पर्दाफाश अरविंद केजरीवाल या मनमोहन सिंह के खिलाफ कर रहे होते? न सिर्फ ‘पीसी’ लाइव होती, हर टीवी स्टूडियो में दो-चार टीकाकार भी जमे बैठे होते। वैसे हैरानी इस पर भी हुई कि अरुण जेटली ने कीर्ति आजाद को मानहानि की कसरत से बाहर क्यों रखा है? असल आग तो कीर्ति की लगाई हुई है! लगता है देर-सबेर उनके सुधर या सुधार दिए जानेRead More


सरकार नई आईटीआई की तैयारी में, उधर पुराने में सीटें खाली

अगले दो साल में 60 लाख युवाओं को रोजगार देगी सरकार हर अनुमंडल में खुलेंगे एक आईटीआई, पटना। एक तरफ राज्य सरकार नए आईटीआई खोलने की घोषणा कर रही है, लेकिन राज्य में पहले से मौजूद आईटीआई संस्थानों का खस्ताहाल है। आलम यह है कि इन संस्थानों में प्रत्एक वर्ष सीटें खाली रह जा रहीं हैं। इस वर्ष भी 1500 से अधिक सीटें खाली रह गईं। इसके पहले भी काउंसिलिंग में देरी से सीटें खाली रहीं हैं। सबसे बड़ी बात है कि कई संस्थानों में आधारभूत संरचनाओं की घोर कमी है।Read More


गंडक का बांध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेत डूबे

जलालपुर (सारण),गंडक नहर का पूर्वी बांध रविवार की रात जीएस बंगरा नहर पुल के उत्तर में टूट गया, जिस कारण सुबह होते होते सैकड़ों एकड़ खेतों में पानी फैल गया। गेहूं, राई-सरसों, आलू सहित रबी की अन्य फसलें डूब गईं। इससे जीएस बंगरा, बंगरा वृत और कटेसर गांवों के सैकड़ों किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक लोगों के घरों में पानी घुस गया। सुबह में नहर का बांध टूटने की सूचना फैलते ही कनकनी भरी ठंड में भी बड़ी संख्या में लोगोंRead More


मुस्कान बिखेरती सोनपुर की सामुदायिक पुलिस

सीटू तिवारी. पटना. साल 2008 में विदेशी सैलानियों से चार समोसे के लिए 10,000 रूपए वसूलने वाले की ठगी उजागर कर सोनपुर मेले की सामुदायिक पुलिस सुर्ख़ियों में आई थी.बिहार में लगने वाले मशहूर सोनपुर मेले में बीते आठ साल से सामुदायिक पुलिस काम कर रही है. बग़ैर वेतन काम करने वाले नौजवानों की टोली मेला घूमने आए लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देती हैI “आप नहीं होते तो पूरा मेला में अपने बचवा (बच्चे) को हम कहां ढूंढते?”, बेगूसराय की रीता देवी ने रूंधे गले से जब यह कहा तो उनकेRead More


बंद होने वाली शराब की दुकानों पर बिकेंगे दूध के उत्पाद

नई दिल्ली। अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा के अनुसार हुआ तो बिहार में हजारों शराब की दुकानों में शीघ्र ही स्वस्थ डेयरी उत्पाद बिक सकते हैं क्योंकि उनकी सरकार राज्य में धीरे-धीरे मद्यनिषेध लागू कर रही है। कुमार ने कहा कि तकरीबन 6000 शराब की दुकानों के पास बिहार सरकार के अंतर्गत चलने वाली डेयरी सुधा के उत्पादों को बेचने का विकल्प होगा। यह राज्य संचालित सुधा के व्यापार को प्रोत्साहन देगा और साथ ही इन दुकानों को चलाने वाले लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। सुधा बिहारRead More


'टीपू सुल्तान' अब बिहार में!

आईचौक से अभी कुछ दिनों पहले कर्नाटक में वहां की कांग्रेस सरकार ने टीपू सुल्तान की जयंती मना कर अच्छा खासा बवाल खड़ा कर दिया. अब बिहार की सरकार ने भी एक राजा की जयंती मनाने का फैसला किया है. दोनों राज्य सरकारों के फैसलों में समानता ए कि दोनों की नजरें वोट बैंक पर हैं. कर्नाटक में टीपू के सहारे तो बिहार में सम्राट अशोक के. अशोक भले ही टीपू सुल्तान की तरह विवादित नहीं हों लेकिन फिर भी एक बहस तो बिहार में शुरू हो ही गई है. वाकईRead More


पंचायत चुनाव में आरक्षण 2011 की जनगणना पर

पटना। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 के लिए पंचायतों का आरक्षण निर्धारित करने का निर्देश दिया है। इसके अनुसार राज्य सरकार द्वारा बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 में वर्ष 2009 में किए गए संशोधन के अनुसार आरक्षण में चक्रानुक्रम का सिद्धांत दो क्रमिक आम चुनाव के बाद लागू किया जाना है। आयोग ने जारी निर्देश में सभी जिलों के जिला दंडाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, (पंचायत) को कहा कि जिला स्तर पर कैंप लगाकर वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में आरक्षण प्रस्ताव तैयार किए जाएं। ताकि सभी प्रखंडRead More


गोपालगंज के डीएम ने दिखाया समाज को आईना, खाया विधवा के हाथ का बना मिड डे मिल

डीएम ने चेताया : काम करने से रोका, तो होगी प्राथमिकी ग्रामीणों को अभी भी संदेह, बच्चों के भोजन में जहर डाल सकती है विधवा रसोइया, चरित्र पर भी लगाया लांछन गोपालगंज। गोपालगंज जिले के बरौली थाने के कल्याणपुर मिडिल स्कूल में एक विधवा को रसोइया नियुक्त किए जाने पर ग्रामीणों ने बुधवार को बच्चों को इसके हाथ से बना मिड डे मील खाने पर रोक लगा दी थी व स्कूल में तालाबंदी कर दी थी। खबर मीडिया में आने के बाद डीएम राहुल कुमार शुक्रवार को स्कूल पहुंचे औरRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com