गंडक का बांध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेत डूबे
जलालपुर (सारण),गंडक नहर का पूर्वी बांध रविवार की रात जीएस बंगरा नहर पुल के उत्तर में टूट गया, जिस कारण सुबह होते होते सैकड़ों एकड़ खेतों में पानी फैल गया। गेहूं, राई-सरसों, आलू सहित रबी की अन्य फसलें डूब गईं। इससे जीएस बंगरा, बंगरा वृत और कटेसर गांवों के सैकड़ों किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक लोगों के घरों में पानी घुस गया। सुबह में नहर का बांध टूटने की सूचना फैलते ही कनकनी भरी ठंड में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नहर की ओर रुख किया और नहर का बांध बांधने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने इसकी सूचना गंडक विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे गंडक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बांध बांधने का कार्य शुरू किया लेकिन पानी की रफ्तार अधिक होने के कारण यह कारगर नहीं हो सका। मौके पर जेसीबी भी मंगायी गयी पर बांध नहीं बाधा जा सका। गंडक विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अभियंता को सूचना दी, जिसके बाद गोपालगंज से ही उस ओर से आने वाले पानी को रोका गया। हालांकि अब तक बांध को नहीं बांधा जा सका है लेकिन पानी की रफ्तार कम हुई है।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नहर बांध टूटने की सूचना मिलते ही एसडीओ सुनील कुमार, डीसीएलआर संजीव कुमार, गंडक विभाग के जेई अमरनाथ प्रसाद, बीडीओ राजेश भूषण, सीओ इंद्रवंश राय सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की और कहा कि सर्वेक्षण कर सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जायेगा। डीसीएलआर संजीव कुमार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र का आकलन करने का निर्देश राजस्व कर्मचारी को दिया गया है। शाम तक रिपोर्ट देने को भी कहा गया है।
विभाग की लापरवाही से टूटा बांध
गंडक विभाग की लापरवाही के कारण ही नहर का बांध टूटा है जिसके कारण किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अलावा कांग्रेस जिला कमिटी के सदस्य डॉं. आजाद ब्रजेन्द्र ने प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यदि विभाग ने पानी छोड़ने के पहले नहर के बांध का निरीक्षण किया होता तो आज किसानों की फसलें बर्बाद नहीं होतीं। ग्रामीण कृष्णा सिंह, विनय प्रसाद, शशिभूषण प्रसाद, दशरथ ठाकुर व अन्य ने कहा कि यहां पहले से ही नहर का बांध कमजोर था। अचानक अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बांध टूट गया।
दर्जन भर लोगों के घरों में घुसा पानी
नहर का बांध टूटने के बाद निचले इलाके में रहने वाले दर्जन भर लोगों के घरों में पानी घुस गया। कृष्णा सिंह, राजकिशोर राय, राजा राम, विनय प्रसाद, शशिभूषण प्रसाद, गौतम सिंह, योगेन्द्र सिंह, दशरथ ठाकुर, ओमप्रकाश वर्मा, मो. अली मियां, अशोक प्रसाद व अन्य लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं दर्जन भर से अधिक लोगों के घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है।
सांसद व विधायक ने दिए अधिकारियों को निर्देश
भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल और मांझी के विधायक विजय शंकर दूबे ने जिले के वरीय अधिकारियों से बात कर शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाने का निर्देश दिया है। दोनों नेताओं ने गंडक विभाग के मुख्य अभियंता को फोन कर शीघ्र नहर के टूटे गये बांध को बांधने एवं प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। from livehindustan.com
« मुस्कान बिखेरती सोनपुर की सामुदायिक पुलिस (Previous News)
(Next News) सरकार नई आईटीआई की तैयारी में, उधर पुराने में सीटें खाली »
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed