गोपालगंज के डीएम ने दिखाया समाज को आईना, खाया विधवा के हाथ का बना मिड डे मिल
डीएम ने चेताया : काम करने से रोका, तो होगी प्राथमिकी
ग्रामीणों को अभी भी संदेह, बच्चों के भोजन में जहर डाल सकती है विधवा रसोइया, चरित्र पर भी लगाया लांछन
गोपालगंज। गोपालगंज जिले के बरौली थाने के कल्याणपुर मिडिल स्कूल में एक विधवा को रसोइया नियुक्त किए जाने पर ग्रामीणों ने बुधवार को बच्चों को इसके हाथ से बना मिड डे मील खाने पर रोक लगा दी थी व स्कूल में तालाबंदी कर दी थी। खबर मीडिया में आने के बाद डीएम राहुल कुमार शुक्रवार को स्कूल पहुंचे और उस रसोइए से खाना बनवाया व बच्चों के साथ खुद भी खाना खाया। उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी हरकत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रसोइया पर विधवा होने और चरित्र हनन का आरोप लगा कर उसके बनाए एमडीएम खाने पर प्रतिबंध लगाते हुए ग्रामीणों द्वारा उसे हटाने की मांग को लेकर स्कूल में तालाबंदी कर दी गई थी। तीसरे दिन शुक्रवार को डीएम ने उक्त रसोइए से एमडीएम बनवाया. उन्होंने खुद खाया और छात्रों को भी खिलाया. डीएम ने चेतावनी दी है कि इसके बाद अगर किसी ने रसोइए का विरोध किया, तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ज्ञात हो कि बरौली थाने के कल्याणपुर मिडिल स्कूल में एक विधवा को रसोइया नियुक्त किए जाने पर ग्रामीणों ने बुधवार को बच्चों को इसके हाथ से बना मिड डे मील खाने पर रोक लगा दी थी व स्कूल में तालाबंदी कर दी थी।
डीएम राहुल कुमार शुक्रवार को स्कूल पहुंचे और उस रसोइए से खाना बनवाया व बच्चों के साथ खुद भी खाना खाया। उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी हरकत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी शिक्षकों और ग्रामीणों से बात कर ही रहे थे तब तक डीएम राहुल कुमार पहुंच गए। डीएम ने रसोइया सुनीता कुंवर से मध्यान भोजन बनवाया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठ कर एमडीएम खाया। डीएम ने बच्चों से समय पर एमडीएम खाने के लिए उत्साहित किया। डीएम ने मौजूद शिक्षकों को निर्देश दिया कि तत्काल शिक्षा समिति की बैठक बुलाई जाए। गुरु गोष्ठी कर लोगों को यह बताया जाए कि 21 वीं सदी में अंधविश्वास की कोई जगह नहीं है। अफवाह फैलाने या दोबारा इस तरह की हरकत करने पर तत्काल कार्रवाई हो सकती है। उधर, अधिकारियों के आने की खबर पर गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। लोग डीएम से रसोइया पर पुन: आरोप लगाते हुए कहने लगे कि एमडीएम में यह महिला जहर भी डाल सकती है।
मौके पर डीएम ने कुछ यूं दिखाई तत्परता
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed