दो दिन लाशों के बीच रहे थे चौबे बाबा! पुलिस की लाठी खाकर महीनों अस्पताल में भी रहे

पटना. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में हुए तीसरे विस्तार में मंत्री बनाये गये अश्विनी चौबे  ने कभी लाशों के बीच रात गुजारी थी। संघ से जुड़े रहे अश्विनी चौबे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नौ नए चेहरों में शामिल हैं। इन्हें स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्­यमंत्री बनाया गया है।  मंत्री पद की शपथ के बाद एक बातचीत में उन्होंने कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी का विश्वास कायम रखेंगे.
एक समय ऐसा भी था, जब अश्वनी चौबे ने लाशों के बीच रात गुजारी थी। वे वर्ष 2013 में केदारनाथ में बाढ़ में बाल बाल बचे थे। इस हादसे में इनके एक रिश्तेदार की मौत हो गयी थी। चौबे ने केदारनाथ से लौटने के बाद हादसे की पूरी कहानी बताई थी। कहा था कि मुझे विश्वास नहीं था कि अब बच पाऊंगा, लेकिन ईश्वर कृपा थी कि बचकर लौट आया। ‘केदारनाथ मंदिर श्मशान में तबदील हो चुका है। मैं और मेरा पूरा परिवार खुद लाशों के बीच दो दिन तक रहे। कई लोगों ने तो भूखे प्यासे दम तोड़ दिया था। वर्ष 2013 में केदारनाथ में आयी बाढ़ में करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गयी थी। चौबे ने उत्तराखंड की तत्कालीन सरकार पर लपरवाही का भी आरोप लगाया था। उन्होंने केदारनाथ हादसे पर एक किताब भी लिखी है। बिहार के बक्­सर से सांसद अश्विनी चौबे पहले भागलपुर से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। वे पहली बार 1995 में भागलपुर में जनता दल के केदारनाथ यादव को हराकर विधायक बने थे। वर्ष 2005 में जब बिहार में राजग की सरकार बनी, जब अश्विनी चौबे नगर विकास मंत्री बनाए गए थे। बाद में वे राज्­य के स्वास्थ्य और पीएचईडी मंत्री भी बने।
छात्र जीवन से ही राजनीति में
अश्विनी चौबे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 1977 में वे पटना विवि छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। आपातकाल के दौरान जेपी आंदोलन में सक्रिय रहने के कारण वे 23 महीने जेल में रहे। उन दिनों पुलिस लाठीचार्ज में घायल होकर वे महीनों अस्पताल में भी रहे।
सोनिया गांधी को कहा था इटली की गुड़िया
एक बार अश्चिनी चौबे द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक बयान पर पूरे देश में बवाल मच गया था। बिहार के नवादा के रजौली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इटली की गुड़िया है। वह जहर की पुड़िया है। साथ ही उन्­होंने कहा था कि राहुल गांधी विदेशी लोल हैं।






Related News

  • लोकतंत्र ही नहीं मानवाधिकार की जननी भी है बिहार
  • भीम ने अपने पितरों की मोक्ष के लिए गया जी में किया था पिंडदान
  • कॉमिक्स का भी क्या दौर था
  • गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र
  • वह मरा नहीं, आईएएस बन गया!
  • बिहार की महिला किसानों ने छोटी सी बगिया से मिटाई पूरे गांव की भूख
  • कौन होते हैं धन्ना सेठ, क्या आप जानते हैं धन्ना सेठ की कहानी
  • यह करके देश में हो सकती है गौ क्रांति
  • Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com