अंतरजातीय शादियां हो अनिवार्य, तब खत्म होगा दहेज : पप्पू यादव

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. सहरसा. जन अधिकारी पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संयोजक सह सांसद  राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दहेज रुपी दानव के खात्मे के लिए अंतरजातीय  विवाह की वकालत करते हुए आज कहा कि समाज से दहेज को पूरी तरह खत्म करने के  लिए देश में अंतरजातीय शादियों को अनिवार्य कर देना चाहिए।       श्री  यादव ने कहा कि दहेज ने बेटियों के  माता-पिता को काफी मजबूर कर दिया है। दहेज जुटाने की खातिर गरीब घर की  बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है और जिनकी हो भी रही है , उन्हें जमीन ,  घर- द्वार तक गिरवी रखना पड़ रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद समाज में आज  भी दहेज रूपी दानव विकराल मुंह किये खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश  में दहेज के पूरी तरह खात्मे के लिए अंतरजातीय शादियों को अनिवार्य कर  देना चाहिए।  जाप संयोजक ने भ्रष्टाचार को देश के विकास में बड़ी  बाधा बताया और कहा कि भ्रष्टाचार ने विकास के हर रास्ते को अवरुद्ध कर रखा  है। भ्रष्टाचार के रहते कोई भी राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता है। उन्होंने  कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां भ्रष्टाचार सबसे अधिक है और इस मामले में  बिहार सबसे आगे है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में किसी भी सरकारी काम  को करवाने के लिए रिश्वत देना पहली शर्त है।






Related News

  • ‘जो शराब पीयेगा वो तो मरेगा ही, कोई नई बात नहीं है’
  • 25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा
  • बुढ़ी काली मंदिर किशनगंज : कुंवारे लड़के-लड़की को करना होता है यहां ये काम
  • बिहार में जल्‍द शुरू होगा प्रोपर्टी सर्वे; एक-एक घर, मार्केट का बनेगा रिकार्ड
  • भारतीयता मनुष्‍य बनाने की है प्रक्रिया : प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल
  • गोपालगंज की हर पंचायत में जन सहयोग से पुस्कालय खोलने की प्रशासन की सकारात्मक पहल
  • अनुकंपा नौकरी में दूसरी पत्नी के बेटे को भी मिल सकती है नौकरी, लेकिन यह है शर्त
  • भादो बाद होगा बिहार में नगर निकाय चुनाव
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com