विकेंद्रीकरण से हो रहा बिहार का तेज विकास : मुख्यमंत्री

सुशील कुमार सिंह.आरा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विकेंद्रीकरण से बिहार का विकास तेज गति से संभव हो पा रहा है। गांधी, जेपी और लोहिया ने भी सत्ता के विकेंद्रीकरण का सपना देखा था। बिहार ने इसे अपनाया है और राज्य में गांवों के विकास के लिए वार्ड विकास समिति बनायी जा रही है। उन्होंने उदाहरण दिया कि पानी से संबंधित अब तक की सभी योजनाएं पूरी होने के बाद भी महज 22 फीसदी लोगों के घरों तक पानी पहुंच पाता, लेकिन सात निश्चय के तहत अगले चार सालों में हर घर तक पानी पहुंच जायेगा। 2018 तक हर घर में बिजली का कनेक्शन होगा। हर घर में शौचालय होगा तो हर गली-नाली पक्की होगी।
सीएम नौवें चरण की निश्चय यात्रा के तीसरे दिन भोजपुर के सखुआ गांव पहुंचे थे। सात निश्चय के तहत यहां हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शराबबंदी के बाद बिहार का माहौल पूरी तरह बदल गया है। पहले शाम होते ही कोहराम व हंगामा मच जाता था। लेकिन अब महिलाएं कह रही हैं- पहले शराब पीकर आते थे तो क्रूर दिखते थे पर अब सब्जी लाते हैं और सुंदर दिखते हैं। इतना बड़ा परिवर्तन हुआ है तो अब बिहार को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री शराबबंदी पर भी खूब बोले और कहा कि बिहार शराबबंदी से अब नशामुक्ति की ओर बढ़ रहा है। मानव शृंखला का संदेश बिहार के बाहर ही नहीं विदेश तक पहुंचा है। बिहार ने राजस्व की परवाह किये बिना कड़े कानून के साथ शराबबंदी की हिम्मत दिखाई तो गुजरात को भी उत्पाद कानून में संशोधन करना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी के बाद राज्य में सिलाई मशीन व सिले-सिलाये कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। सिलाई मशीन की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी है तो रेडीमेड कपड़ों की 44 फीसदी तक। दूध-मिठाई की डिमांड भी बढ़ी है। फिर हमें खजाने की चिंता नहीं है। जब व्यापार बढ़ेगा तो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर राजस्व आयेगा ही। लोगों का जीवन स्तर सुधरने का संतोष है।
मुख्यमंत्री ने एक-एक कर अपने कार्यों को गिनाते हुए बिना नाम लिये केंद्र सरकार के प्रचार तंत्र का मखौल उड़ाया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि बहुत लोग खूब हंगामा करते हैं। खूब छपते हैं। हम जमीन पर काम करते हैं और जमीन पर ही रहना चाहते हैं।  with thankx from livehindustan.com






Related News

  • ‘जो शराब पीयेगा वो तो मरेगा ही, कोई नई बात नहीं है’
  • 25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा
  • बुढ़ी काली मंदिर किशनगंज : कुंवारे लड़के-लड़की को करना होता है यहां ये काम
  • बिहार में जल्‍द शुरू होगा प्रोपर्टी सर्वे; एक-एक घर, मार्केट का बनेगा रिकार्ड
  • भारतीयता मनुष्‍य बनाने की है प्रक्रिया : प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल
  • गोपालगंज की हर पंचायत में जन सहयोग से पुस्कालय खोलने की प्रशासन की सकारात्मक पहल
  • अनुकंपा नौकरी में दूसरी पत्नी के बेटे को भी मिल सकती है नौकरी, लेकिन यह है शर्त
  • भादो बाद होगा बिहार में नगर निकाय चुनाव
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com