कम पड़ी सरकार की तैयारी, बिहार में बाढ़ से अबतक 26 की मौत,22 लाख लोग प्रभावित,बाढ़ में सेल्फी और दौरे का ट्रेंड

flood1_biharबिहार कथा न्यूज नेटवर्क
गोपालगंज/पटना। बिहार में बाढ़ से अबतक 26 लोगों की मौत हो गयी जबकि 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने आज बताया कि अकेले किशनगंज में बाढ़ की वजह से आठ लोगोंं की मौत हो गई जबकि पूर्णिया में सात अन्य कालकवलित हो गए। कटिहार और मधेपुरा जिले में दो दो व्यक्तियों की जान चली गयी। अररिया एवं सहरसा में एक एक व्यक्ति बाढ़ में अपनी जान गंवायी। विभाग के बयान के अनुसार पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, सुपौल और गोपालगंज जिलों में बाढ़ से करीब 21.99 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 1.83 लाख हेक्टेयर जमीन बाढ़ में डूब गयी है। विशाल क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गयी। वैसे क्षति का आकलन किया जा रहा है। कुल 392 पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 4703 कच्चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचा। करीब 4639 झोपड़ियां भी बाढ़ में डूब गयीं। मकानों की क्षति करीब 67.91 लाख रुपए की है।

विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायत को लेकर प्रदर्शन किया।

विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायत को लेकर प्रदर्शन किया।

आपदा प्रबंधन विभाग ने बयान में बताया कि मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में बागमती, दरभंगा के कमतौल में अघवारा, खगड़िया के बालटारा में कोसी, कटिहार के कुरसेवा में कोसी, पूर्णिया के धेंगरा में महानंदा और कटिहार में झावा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए 8850 नौकाएं लगायी गयी हैं। अबतक 3.89 लाख लोग बाढ़ वाले क्षेत्र से निकाले गए हैं। वहीं विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायत को लेकर प्रदर्शन किया।
बाढ़ में सेल्फी और दौरे का ट्रेंड
इन दिनों बाढ़ पीड़ितों के साथ बाढ़ के पानी में सेल्फी लेकर सोशल साइट पर शेयर करने का ट्रेंड दिख रहा है। कई अपनी राजनीति चमकाने के लिए बाढ़ क्षेत्रों का कथित दौरा कर फोटो खिचवा कर कह कहते हुए फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं कि बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर प्रशासन से त्वरित राहत दिलाने की मांग की है।






Related News

  • ‘जो शराब पीयेगा वो तो मरेगा ही, कोई नई बात नहीं है’
  • 25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा
  • बुढ़ी काली मंदिर किशनगंज : कुंवारे लड़के-लड़की को करना होता है यहां ये काम
  • बिहार में जल्‍द शुरू होगा प्रोपर्टी सर्वे; एक-एक घर, मार्केट का बनेगा रिकार्ड
  • भारतीयता मनुष्‍य बनाने की है प्रक्रिया : प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल
  • गोपालगंज की हर पंचायत में जन सहयोग से पुस्कालय खोलने की प्रशासन की सकारात्मक पहल
  • अनुकंपा नौकरी में दूसरी पत्नी के बेटे को भी मिल सकती है नौकरी, लेकिन यह है शर्त
  • भादो बाद होगा बिहार में नगर निकाय चुनाव
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com