बस-अटोरिक्शा की टक्कर में 10 की मौत
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना अंतर्गत झपहा गांव के समीप आज एक बस और एक अॉटोरिक्शा की सीधी टक्कर में अॉटोरिक्शा पर सवार 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि 6 यात्री घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर सीआरपीएफ कैंप के पास सीतामढ़ी से पटना जा रही एक बस और एक अॉटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में मरने वालों में तीन बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मृतक बच्चों में एक महीने से 2 साल आयु वर्ग के हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में अस्पताल में हो गई। विवेक ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त बस ने असंतुलित होकर झपहा गांव के समीप एक अॉटोरिक्शा में टक्कर मार दी।
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed