मधुबनी से दिल्ली वाया गोपालगंज: एसी स्लीपर बस सेवा शुरू
हामिद राज.गोपालगंज। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सीट नहीं मिलने से मायूस यात्रियों के लिए खुशखबरी है। मधुबनी से दिल्ली तक एसी स्लीपर कोच वाली बस सेवा का शुभारंभ हुई है। बस में शौचालय की भी सुविधा है। मंगलवार को शिव भोले नाथ ट्रेवल्स की पहली एसी बस मधुबनी के गंगासार चौक से दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह बस सेवा मंगलवार और शुक्रवार को दिल्ली के लिए उपलब्ध होगी। वहीं दिल्ली से मधुबनी के लिए बस बुधवार और रविवार को उपलब्ध होगी। बस मधुबनी से चलकर दरभंगा-
गोपालगंज-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर-नोएडा के रास्ते चलेगी। दिल्ली में नागलोई मेट्रो स्टेशन पर इसका आखिरी पड़ाव होगा। मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी से दिल्ली तक बस के सफर में कुल 22 घंटे लगेंगे। वहीं दिल्ली से गोपालगंज की दूरी करीब 18 घंटे में पूरी होगी। बस का किराया 1500 रुपए रखी गई है।
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed