राजनारायण अध्यक्ष , प्रिंस मंत्री बने मज़दूर संघ के

बिहार कथा। गोपालगंज. देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन होने के कारण हमारी जिम्मेदारी मज़दूरों के प्रति अधिक बनती है। राष्ट्र के मजदूरों को भ्रम जाल से निकालने का कार्य करता है भारतीय मजदूर संघ। उक्त बातें सांसद आवास में आयोजित भारतीय मजदूर संघ की आम सभा को संबोधित करते हुए बीएमएस प्रदेश मंत्री राकेश भारती ने कही।
अपने संबोधन में प्रदेश मंत्री श्री भारती ने कहा कि राजनीतिक दलों से सम्बद्ध श्रम संगठनों द्वारा आयोजित 8-9 जनवरी को बुलाये गए देशव्यापी हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ अलग रहने का निर्णय लिया है।
आमसभा में एमआर संघ से दीपक कुमार , आंगनवाड़ी संघ से नज़मा खातून , चीनी मिल मज़दूर संघ से राजनारायण सिंह ने अपने अपने संघ की जानकारी दी।
बैठक के अंत मे सत्र 2019-20 के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राजनारायण सिंह को जिला अध्यक्ष , मीरा कुमारी , मनिंदर कुमार मणि, हरिनाथ प्रसाद , रविन्द्र मिश्र को जिला उपाध्यक्ष , प्रिंस उपाध्याय को जिला मंत्री संजीव चतुर्वेदी, वैष्णवी मिश्र , रजत राय को जिला सहमंत्री , विकाश कुमार को कोषाध्यक्ष , नीरज कुमार को कार्यालय मंत्री , सुरेंद्र पांडेय , नरेंद्र पांडेय , सुन्दर कुमार सुंदरम तथा रामनरेश प्रसाद को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।
बैठक को दीपक कुमार श्रीवास्तव , संजय शुक्ला , मनोज कुमार , संजय कुमार , गीता देवी , इंदु देवी , स्नेहलता श्रीवास्तव , सरोज देवी आदि ने संबोधित किया।






Related News

  • ‘जो शराब पीयेगा वो तो मरेगा ही, कोई नई बात नहीं है’
  • 25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा
  • बुढ़ी काली मंदिर किशनगंज : कुंवारे लड़के-लड़की को करना होता है यहां ये काम
  • बिहार में जल्‍द शुरू होगा प्रोपर्टी सर्वे; एक-एक घर, मार्केट का बनेगा रिकार्ड
  • भारतीयता मनुष्‍य बनाने की है प्रक्रिया : प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल
  • गोपालगंज की हर पंचायत में जन सहयोग से पुस्कालय खोलने की प्रशासन की सकारात्मक पहल
  • अनुकंपा नौकरी में दूसरी पत्नी के बेटे को भी मिल सकती है नौकरी, लेकिन यह है शर्त
  • भादो बाद होगा बिहार में नगर निकाय चुनाव
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com