मंत्री रामकृपाल ने शाही अंदाज में की बेटे की शादी, गंगा आरती के बाद हुआ जयमाला, आशीर्वाद देने आए कई दिग्गज

शादी में आए करीब 5 हजार लोगों के खाने के लिए 24 फूड स्टॉल लगाए गए थे।
पटना.बीजेपी नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव की शादी पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में गुरुवार रात संपन्न हुई। मंत्री ने अपने बेटे की शादी शाही अंदाज में की। शादी में आए करीब 5 हजार लोगों के खाने के लिए 24 फूड स्टॉल लगाए गए थे। वहीं, मनोरंजन के लिए भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव व एक्ट्रेस काजल राघवानी को बुलाया गया था। वर-वधू को आशीर्वाद देने आए राम कृपाल के बेटे की शादी में आम लोगों के साथ कई बड़े नेता भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री खुद गेट पर खड़े होकर विवाह समारोह में आए अतिथियों का स्वागत कर रहे थे।  राज्यपाल सत्यपाल मलिक शाम करीब 8:30 बजे विवाह स्थल पर आए। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव काफी देर तक विवाह स्थल पर रुके। वहीं, भाजपा नेता शाह नवाज हुसैन, मंगल पांडेय और सुशील मोदी भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।
गंगा आरती के बाद हुआ जयमाल
जयमाल के लिए दुल्हन नेहा यादव के स्टेज तक आने का सफर काफी आकर्षक था। दुल्हन के सिर के ऊपर फूलों की चादर फैलाई गई थी। चार लड़कियां दुल्हन के आगे-आगे चल रहीं थी। दूल्हा और दुल्हन के स्टेज पर आने के बाद गंगा आरती की गई। इसके बाद जयमाल हुआ। अंत में आतिशबाजी की गई।
खेसारी के गाने पर झूमे लोग
विवाह समारोह में आए लोगों का मनोरंजन करने के लिए भोजपुरी गायक खेसारी लाल और एक्ट्रेस काजल को बुलाया गया था। खेसारी ने सरसो के सगिया, पिया अरब गइले ना जैसे भोजपुरी के फेमस गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, काजल ने कई गानों पर डांस परफॉर्म किया।

मंत्री के लड़के की शादी में खेसारी का प्यारवाला मस्त भोजपुरी गाना 






Related News

  • ‘जो शराब पीयेगा वो तो मरेगा ही, कोई नई बात नहीं है’
  • 25 साल की उम्र में 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा थे बिरसा मुंडा
  • बुढ़ी काली मंदिर किशनगंज : कुंवारे लड़के-लड़की को करना होता है यहां ये काम
  • बिहार में जल्‍द शुरू होगा प्रोपर्टी सर्वे; एक-एक घर, मार्केट का बनेगा रिकार्ड
  • भारतीयता मनुष्‍य बनाने की है प्रक्रिया : प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल
  • गोपालगंज की हर पंचायत में जन सहयोग से पुस्कालय खोलने की प्रशासन की सकारात्मक पहल
  • अनुकंपा नौकरी में दूसरी पत्नी के बेटे को भी मिल सकती है नौकरी, लेकिन यह है शर्त
  • भादो बाद होगा बिहार में नगर निकाय चुनाव
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com