कन्यादान को लेकर बहुत संवेदनशील समाज औऱ साधु !

संजय तिवारी

किसी गृहस्थ के कंधे पर सबसे बड़ा बोझ होता है कि कन्या का विवाह। यही सबसे बड़ा सुख भी होता है। संसार में जो खुशी कन्यादान से मिलती है वो शायद ही किसी और काम से किसी को मिले।

इसलिए भारत का ग्रामीण समाज कन्यादान को लेकर बहुत संवेदनशील होता है। गांव में किसी के लड़की का विवाह हो, वह सबकी लड़की का विवाह हो जाता है। उस निमित्त वह किसी से कुछ सहयोग मांगे तो कोई मना नहीं करता।

कन्या के विवाह को भारत के ग्रामीण समाज में यज्ञ करने जैसा पवित्र कार्य समझा जाता है। कोई भी हो अपनी क्षमता अनुसार ऐसे यज्ञ में सहयोग करके इसके पुण्य का भागी बनना चाहता है।

मठ आश्रम भी ऐसे काम में सहयोगी होते रहते हैं। परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती तो हर साल एक बड़ा आयोजन करते थे और विवाहित कन्याओं को खूब सामान और गहने कपड़े उपहार में देते थे।

अब बागेश्वर धाम से ऐसा समाचार आया तो सुनकर बड़ा अच्छा लगा। आश्रम मठ ये सब समाज के लिए ही हैं। समाज का सुख दुख साधु का सुख दुख है। साधु समाज का हिस्सा है। समाज से अलग थलग खड़ा एलियन नहीं। उसे हर हाल में समाज के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए।

साधु एक ट्रांसफार्मर की तरह होता है। वह अच्छे लोगों को अच्छे काम से जोड़ता चला जाता है। इससे विमुख होकर उसके होने का भला क्या औचित्य रह जायेगा?






Related News

  • क्या बिना शारीरिक दण्ड के शिक्षा संभव नहीं भारत में!
  • मधु जी को जैसा देखा जाना
  • भाजपा में क्यों नहीं है इकोसिस्टम!
  • क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
  • चैत्र शुक्ल नवरात्रि के बारे में जानिए ये बातें
  • ऊधो मोहि ब्रज बिसरत नाही
  • कन्यादान को लेकर बहुत संवेदनशील समाज औऱ साधु !
  • स्वरा भास्कर की शादी के बहाने समझे समाज की मानसिकता
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com