जब एक गायिका ने महेंद्र मिश्र को उनके ही गायन पर दिया था कि चैलेंज ..

Nirala Bideaiya

महेंदर मिसिर कलकत्ता गये | एक गायिका की महफिल में पहुंचे | उस गायिका ने उस शाम महेंदर मिसिर के ही गीतों को सुनाया | वह चेहरे से नहीं जानती थी महेंदर मिसिर को, इसलिए स्वाभाविक तौर पर वह जान न सकी कि श्रोताओं में महेंदर मिसिर भी हैं | लोग वाह-वाह करते रहे | असल में उस गायिका की ख्याति भी महेंदर मिसिर के गीतों को गाने की वजह से तेजी से फैली थी | महेंदर मिसिर पहुंचे भी थे ख्याति सुनकर ही | गायन खत्म हुआ | लोग नेग-न्योछावर कर रहे थे महफिल में | वह नेग या न्योछावर लेने महेंदर मिसिर के सामने पहुंची | महेंदर मिसिर ने कहा कि आप बहुत अच्छा गायीं | और अच्छे से गा सकती थी | पुरबी गा रही थीं तो उठान-रूकान-ढलान पुरबी गायकी का मूल होता है | गायिका आग-बबूला | वह गुस्से में बोली कि आप समझाओगे मुझे महेंदर मिसिर के गीतों को गाना | मुझे उन्होंने खुद गीत दिये हैं, उनसे ही सिखी हूं कि कैसे गाना है | आप सिखाओगे पुरबी और उसमें भी महेंदर मिसिर का गाना | महेंदर मिसिर चुप | गायिका का गुस्सा उतरने का नाम नहीं ले रहा था | उसे लगा कि उसकी गाय​की पर टिप्पणी कर एक नये श्रोता ने उसकी तौहिनी कर दी | उसने महेंदर मिसिर के सामने हारमोनियम रखा | कहा कि पुरबी गा सकते हो? गा सकते हो, सउर है तो पुरबी का आलाप लेकर, गाकर सुनाओ | गायिका को यह मालूम था कि पुरबी सुनना रसदार होता है, आनंद से भरनेवाला लेकिन पुरबी गाना सबके बस की बात नहीं होती | पुरबी गाने के लिए सुरों की साधना के साथ अंदर उर्जा भी चाहिए होती है | महेंदर मिसिर ने कहा कि आप बेजा बुरा मान गयीं , मैंने टिप्पणी नहीं की, बस लगा तो कहा | गायिका हारमोनियम सामने रखकर बदला लेने की जिद पर थी | महेंदर मिसिर हारमोनियम पर बैठे | गाना शुरू किये | अपने ही पुरबी को गाना शुरू किये | महफिल स्तब्ध | गायिका स्तब्ध | गायन खत्म हुआ | गायिका पूछी कि आप महेंदर मिसिर के गीत और उसमें भी पुरबी, इतने साधकर कैसे गा रहे? क्या आप उनके ही इलाके से हैं? उनसे सिखे हैं क्या? महेंदर मिसिर चुप थे | गायिका के बार-बार पूछने पर उन्होंने आहिस्ते से कहा-मैं ही महेंदर मिसिर हूं | गायकी रूक गयी थी | गायिका के आंखों में आंसुओं की धार शुरू हो चुकी थी |

(आज महेंदर मिसिर की जयंती है-1)

Nirala Bideaiya के फेसबुक टाइमलाइन से साभार






Related News

  • लोकतंत्र ही नहीं मानवाधिकार की जननी भी है बिहार
  • भीम ने अपने पितरों की मोक्ष के लिए गया जी में किया था पिंडदान
  • कॉमिक्स का भी क्या दौर था
  • गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र
  • वह मरा नहीं, आईएएस बन गया!
  • बिहार की महिला किसानों ने छोटी सी बगिया से मिटाई पूरे गांव की भूख
  • कौन होते हैं धन्ना सेठ, क्या आप जानते हैं धन्ना सेठ की कहानी
  • यह करके देश में हो सकती है गौ क्रांति
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com