25 करोड़ लोगों की भाषा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग
नई दिल्ली. ए. भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग आज एक बार फिर लोकसभा में उठी। भारतीय जनता पार्टी के छेदी पासवान ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि देश में 25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके के अलावा बिहार में यह भाषा बोली जाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों यथा-सूरीनाम एवं मॉरीशस में भी भोजपुरी बोली जाती है। इसका अपना साहित्य भी है। ऐसी स्थिति में भोजपुरी को भी संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह छोटी-छोटी भाषा के उत्तरोत्तर विकास का समर्थन करते हैं और सरकार से आग्रह करते हैं कि वह भोजपुरी भाषा को उचित स्थान दिलाने का प्रयास करे।
Related News

जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More

‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More
Comments are Closed