सीवान: ममता बनीं रघुनाथपुर प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष,विमलेश उपाध्यक्ष

mamta devi raghunath pur block mukhiiya adhyaksh vimlesh prasad dupty presindet of mukhiya sangh raghunathpur siwan biharबिहार कथा
सिवान. रघुनाथपुर गुरुवार को डा. बीएन यादव के आवास पर रघुनाथपुर प्रखंड के सभी मुखिया की एक बैठक सुरेंद्र प्रसाद के अध्यक्षता मे हुई. जिसमे सर्वसम्मति से रघुनाथपुर मुखिया ममता देवी को रघुनाथपुर मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया, वहीं राजपुर मुखिया विमलेश कुमार प्रसाद को उपाध्यक्ष जबकि दिघवलिया मुखिया गोबर्धन बैठा को सचिव चुना गया. अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्रीमति देवी ने बताया कि एकजूटता व अधिकारो की रक्षा के लिए संघ का गठन हुआ है। इसके पूर्व कुषहरा मुखिया सुरेंद्र प्रसाद ने ममता देवी का नाम प्रस्तावित किया जिसका सभी ने मिलकर समर्थन किया. वहीं ममता देवी ने बताया कि अगली बैठक मे कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. इस मौके पर टारी मुखिया रिंकु देवी, करसर मुखिया शारदा देवी, बडुआ मुखिया आषा देवी, फुलवरिया मुखिया मीना कुमारी, चकरी मुखिया लीलावती देवी, गोपीपतियाव मुखिया मनोरंजन साह, खुजवा मुखिया सविता देवी मौजूद रहे इसके अलावा मुखिया पति सह पैक्स अध्यक्ष राजकिषोर यादव, सहित अन्य लोग भी शामिल रहे. बताते चले कि संघ के गठन के दौरान नरहन मुखिया अंजू देवी, संठी मुखिया निषा देवी, पंजवार मुखिया गोपाल सिंह, गभीरार मुखिया देवेंद्र नोनिया व निखती कलां मुखिया अजीत सिंह उपस्थित नही रहे.
बीएलओ की बैठक : सिवान रघुनाथपुर बीडीओ पंकज कुमार उपाध्याय ने गुरूवार को बीआरसी के सभागार मे प्रखंड के सभी बीलओ के संग बैठक किए. इस दौरान मतदाता सूची मे नाम सुधारने संबंधी जानकारी व निर्देष दिए गए.इस मौके पर सभी बीएलओ मौजूद रहे.






Related News

  • मोदी को कितनी टक्कर देगा विपक्ष का इंडिया
  • राजद व जदयू के 49 कार्यकर्ताओं को मिला एक-एक करोड़ का ‘अनुकंपा पैकेज’
  • डॉन आनंदमोहन की रिहाई, बिहार में दलित राजनीति और घड़ियाली आंसुओं की बाढ़
  • ‘नीतीश कुमार ही नहीं चाहते कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, वे बस इस मुद्दे पर राजनीति करते हैं’
  • दाल-भात-चोखा खाकर सो रहे हैं तो बिहार कैसे सुधरेगा ?
  • जदयू की जंबो टीम, पिछड़ा और अति पिछड़ा पर दांव
  • भाजपा के लिए ‘वोट बाजार’ नहीं हैं जगदेव प्रसाद
  • नड्डा-धूमल-ठाकुर ने हिमाचल में बीजेपी की लुटिया कैसे डुबोई
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com