गोपालगंज : गंडक नदी की स्थिती पर नजर रख रहा है जिला प्रशासन
गोपालगंज – गंडक नदी की स्थिति से निबटने को लेकर जिला प्रशासन ने आपातकालीन संचालक केन्द्र की स्थापना की है। बाढ़ की आसंका के मधेनजर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की गई है। डीएम राहुल कुमार के द्वारा जिला के 6 बाढ़ आंचलों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में कुचायकोट, माझा, गोपालगंज, बरौली, सिधवलिया, बैकुण्ठपुर, अंचल से प्रतिदिन रिपोर्ट मंगायी जा रही है। जहाँ बाढ़ की स्थिती से निबटने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई है। वही अंचल पदाधिकारियो को भी अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखने का निर्देश दिया गया है। एसे तो बाढ़ की स्तिथि से निबटने के लिए झा 94 नावो की खरीद की गई है । वही 56 नाव पूर्ब से ही जिला में उपलब्ध है। जब कि 12 मोटर के अलावा 400 लाइफ जैकेट, 1500 पालीथिन सिट उपलब्ध है। 10 हजार पालीथिन सीट की खरीदारी की गयी हैं। वही 6 महाजल भी क्रय किया जाना है। साथ ही 100 टेंट भी उपलब्ध है । इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के शरण स्थल के लिए 36 शरणस्थली चिन्हित की गयी है । जहाँ पर मेडिकल से लेकर शौचालय सहित सभी सुविधाएं मुहैया करायी गयी है। बाढ़ पीड़ितों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराये जाने को लेकर प्रसाशन के द्वारा तैयारियां की गयी हैं।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed