गोपालगंज : चनावे जेल में अपराधियों की गुटबाजी से परेशान जेल प्रशासन ने आठ कुख्यातों दूसरे जेल में किया ट्रांसफर!
थावे ( गोपालगंज ) – चनावे स्थित गोपालगंज जेल में बंद मणिंद्र मिश्रा समेत आठ कुख्यात अपराधियो को शनिवार के सेंट्रल जेल भेज गया। इन अपराधि से जेल सुरक्षा के खतरा महशुस किया जा रहा है। जेल के स्थिति के आकलन करने के बाद जिला प्रशासन आठ कैदियो को चिन्हित कर के केंद्रीय कारा भेजे गये । अनुशंसा कारा महानिदेशक से करने पे जेल प्रशासन के आदेश मिलते ही अपराधी विवेक सिंह, मणिन्द्र मिश्रा, सुमीत उर्फ चवन्नी और विरेन्द्र यादव को विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर व गोलू मिश्रा, अब्बास अंसारी, अजय सिंह उर्फ गुड्डु व धनंजय मिश्रा के शहीद स्मारक कारा भागलपुर में स्थानांतरित किया गया। इस बात की पुष्टी कारा अधीक्षक संदीप कुमार करने के बाद आठों कैदियो के कड़ा सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल भेजा गया। जेल में आए दिन मोबाइल या अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने से प्रशासन विवश हो गए है। साथ ही जेल के प्रांगण मे गुटबाजी के संभावना भी बना हुआ है। जेल के सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कई कैदि गुट में बंटा हुआ है। खास कर आठ कैदी से संघर्ष के संभावना भी प्रबल हो रहा था। अपराध पर शिकंजा कसने तथा जेल के सुरक्षा व्यवस्था को देख कर आठ कुख्यात अपराधियो को शनिवार के सेंट्रल जेल भेज गया। मंडलकारा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया की कुख्यात अपराधियो को सेंट्रल जेल भागलपुर भेज गया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed