सारण में तीन बच्चे सरयुग नदी में डूबे, दो की मौत
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. छपरा. बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में आज तीन बच्चे सरयु नदी में डूब गये जिनमें से दो की मौत हो गयी जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुयी है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दौलतगंज जामटोला के कुछ बच्चे सरयु नदी में स्नान करने गये थे। स्नान के दौरान तीन बच्चे डूब गये जिनमें से एक बच्चे को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया जबकि दो की मौत हो गयी। मृतकों में शीलानाथ प्रसाद का आठ वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार और सुनील कुमार के 13 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों बच्चों के शव नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं जबकि एक बच्चे को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed