होने वाली थी इसी महीने शादी, आधी रात घर में लगी आग और जिंदा जल कर मरी
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरपुर. बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में कल देर रात एक घर में लगी आग में जलकर एक युवती की मौत हो गयी तथा दो महिलाएं झुलस गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बासोकुंड गांव निवासी राम एकबाल सिंह के घर शॉटसर्किट से देर रात आग लग गयी। इस दुर्घटना में श्री सिंह की पुत्री काजल कुमारी (18) की जिंदा जलकर मौत हो गयी तथा उनकी पत्नी सुमित्रा देवी और एक अन्य पुत्री सुषमा कुमारी गंभीर रुप से झुलस गयी। सुषमा की शादी इसी माह 17 तारीख को होने वाली है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को तत्काल सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। करीब एक घंटे बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया जिसके बाद काजल का अधजला शव बरामद हुआ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed