थावे-मशरख-छपरा रेलखंड पर ट्रेन चलने की तीसरी तारीख भी फेल
बिहार कथा. थावे/गोपालगंज.: थावे-मशरख-छपरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन की तीसरी तारीख भी फेल हो गई है. स्थानीय लोगों को कई वर्षों से इस रेलखंड पर टे्रन चलने का इंतजार है. छपरा-मशरख-थावे रेलखंड पर अमान परिवर्तन के सोमवार को परिचालन की तीसरी उद्घाटन तिथि थी. इससे पहले अमान परिवर्तित इस रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन के लिए 31 मार्च को उद्घाटन होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया. वहीं दूसरी बार उद्घाटन के लिए 13 अप्रैल की तिथि मुकर्रर की गई. इसे भी स्थगित कर दिया गया. इसके बाद गोपालगंज में कई जगहों पर लोगों ने परिचालन को लेकर आंदोलन भी किया था. आमरण अनशन के बाद रेल अधिकारी आनन-फानन में तीसरी तिथि 17 अप्रैल को उद्धघाटन की तिथि तय हुई थी. इधर, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने 15 अप्रैल को छपरा से लेकर थावे तक ट्रैक सहित सभी तैयारियों का जायजा लेकर उद्घाटन के लिए उचित पाया और हरी झंडी भी दे दी.लोगों को इसबार उद्घाटन होने के प्रति काफी उम्मीद जगी थी. लेकिन इसे तीसरी बार स्थगित कर दिया गया. इससे एकबार फिर लोगों में रेल विभाग के प्रति खासी नाराजगी देखी जा रही है.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed