बाबा साहब को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कर रही है : बिनोद सिंह

चित्र में ये शामिल हो सकता है: 2 लोगमीरगंज में धूमधाम से मनी बाबा साहब जयंती
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क
गोपालगंज/मीरगंज. गोपालगंज के मीरगंज से सटे जानकी नगर में भारतरत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला. बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने में वर्तमान सरकार द्वारा शुरू किए कार्यों पर चर्चा हुई.  जिला भाजपा अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि आयोजकों को ढेरों बधाई उनके प्रयास से अविस्मरणीय आयोजन में शामिल होने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि सही मायने में बाबा साहब को जन जन तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है. बूथ स्तर पर कार्यक्रम हुए.अभी तक दूसरी पार्टियां बाबा साहब को हाइजैक कर लाभ ले रही थी. उन्होंने कहा कि बाबा साहब सबके हैं. उन्होंने पूरे समाज के विकास की बात की. इस मौक ेपर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष ज्योति भूषण जी,नगर महामंत्री अभिषेक सोनी सहित नगर भाजपा के पदाधिकारी इस उपस्थित थे.






Related News

  • वोट की ताकत का दिलाया एहसास
  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com