वैशाली में प्रेम प्रसंग को लेकर दो युवकों का मर्डर
हाजीपुर. Bihar katha. बिहार में वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर दो युवको की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जंदाहा थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के बटेश्वर स्थान में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच कल रात हुयी मारपीट के दौरान धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी । मृतक की पहचान निशांत कुमार (20) के रुप में की गयी है । मारपीट की घटना की तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये । सूत्रों ने बताया कि घायलों में कपिलेश्वर सिंह (45) और राम अवतार सिंह (70) को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है जबकि मामूली रुप से घायल एक व्यक्ति का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed