वैशाली : मामूली विवाद को लेकर वृद्ध महिला की पीट-पीट कर मार डाला
हाजीपुर . biharkatha.com बिहार में वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में आज दोपहर मामूली बात को लेकर शराबियों ने एक वृद्ध महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि होली के गीत पर कीरतपुर गांव में नशे में धुत कुछ लोग नाच कर रहे थे तभी दुर्गा देवी (65) ने उन्हें मना किया । इसी से नाराज छह-सात लोगों ने उनकी लाठी और ईंट से मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है । घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये । पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।
« खगड़यिा में नाले को लेकर हुए विवाद में एक की हत्या (Previous News)
(Next News) वैशाली में प्रेम प्रसंग को लेकर दो युवकों का मर्डर »
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed