कोरम के अभाव सेविका बहाली स्थगित
हसनपुरा (सीवान) biharkatha.com प्रखंड के अरंडा पंचायत वार्ड नंबर नौ स्थित आंगनबाङी कोड संख्या 19 पर वार्ड सदस्य अरविंद कुमार उर्फ बैजु प्रसाद की अध्यक्षता में तथा एलएस राजकुमारी के नेतृत्व में सेविका बहाली की आम सभा का आयोजन किया किया गया था. सेविका पद के लिये कुल पांच आवेदन प्राप्त हुये जिसमे अनिता देवी, पूनम देवी, रोशनतारा, विभा दत तथा किरण देवी शामिल है, बताया जाता है कि इस वार्ड में आवेदक अनिता देवी को छोङ अन्य चार आवेदक दूसरे वार्ड के थे, तत्पश्चात वार्ड नंबर नौ में कुल लाभुकों के आवादी का दस फिसदी उपस्थिति नहीं होने के कारण बहाली प्रक्रिया रद्द कर दी गयी. एल एस राजकुमारी ने बताया कि कोरम के अभाव में बहाली स्थगित किया गया है छठ पूजा बाद पुन: बहाली की जायेगी.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed