सीवान : रबी महाभियान सह महोत्सव का आयोजन
हसनपुरा (सीवान) biharkatha.com प्रखंड परिसर में रविवार को प्रखंडस्तरीय रबी महाभियान सह महोत्सव के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसके पूर्व प्रखंड प्रमुख रजिया खातुन, जिला कृषि पदाधिकारी राजेंन्द्र वर्मा, बीडीओ कुणाल कुमार, बीएओ मंगल प्रसाद शर्मा आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया.इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को खेती करने के विभिन्न गूर सिखाये गये, कृषि पदाधिकारी श्री वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में करीब तीन सौ किसानों कै खेती करने के लिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो कीट नाशक दवा इस प्रखंड में उपलब्ध न हो तो जिले से मंगा सकते है. पदाधिकारियों ने धान,गेहुं के अलावे दलहन, मोटर,चना तथा मसूर की भी खेती करने की सलाह दी गयी. कृषक मोहमद हामिद खान ने कहा कि शंकर मक्का के साथ राजमा या मटर की दोहरी खेती करने के बाद तीहरी खेती पोपुलर की करें जो एक ही सिंचाई में सबका सिंचाई हो जायेगा, मौके पर बीईओ परमानंद मिश्र,पौधा संरक्षण रत्थेन्द्र कुमार,डॉ कृष्णा सिंह यादव, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जावेद अली, मुखिया अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार राम, राजेश ठाकुर के अलावे किसान सलाहकारों में राजेश्वर,उमेश, सुरेश,कलाम, अजीत, संतोष, जवाहर तथा उदय सहित सैकङों किसान उपस्थित थे.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed